Search

 
 
 

श्रीलंका में गोटबाया के इस्तीफे से पहले ही 20 जुलाई को नये राष्ट्रपति के लिए चुनाव की घोषणा

 
Colombo : श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच नए राष्ट्रपति के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के हवाले से बताया गया है कि राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई तक नामांकन किए जा सकेंगे. 20 जुलाई को इस पद के लिए वोटिंग होगी. मालूम हो कि पिछले दिनों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया था. इससे पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे वहां से बोरिया-बिस्तर के साथ भाग गये थे. अबतक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है. बताया गया है कि वह 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान करेंगे. स्पीकर ने कहा है कि वह 13 जुलाई से पहले देश लौट आएंगे.

पड़ोसी देश में हैं राष्ट्रपति, जल्द लौटेंगे देश

स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश छोड़ दिया है. वह एक पड़ोसी देश में हैं. वह बुधवार तक देश लौट आएंगे. उन्होंने बताया कि सभी दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद 15 जुलाई को संसद बुलाने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि सांसदों ने अंतरिम सर्वदलीय सरकार के लिए संसद की आर्थिक समिति के सामने एक योजना पेश की, जो 8 जुलाई को हुई चर्चाओं पर आधारित थी. इसे भी पढ़ें –पटना:">https://lagatar.in/patna-narendra-modi-will-be-the-first-prime-minister-to-reach-bihar-assembly/">पटना:

बिहार विधानसभा पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेन्द्र मोदी

गोटबाया राजपक्षे ने देश को तबाह किया

वहीं विपक्ष के नेता सांसद साजिथ प्रेमदासा ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे पर जमकर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति, पीएम और पोहोट्टुवा सरकार ने अपनी वैधता खो दी है. पिछले ढाई साल में उन्होंने हमारे देश को तबाह कर दिया है. हम नए राष्ट्रपति और नए पीएम के साथ नई सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर कोई इस प्रक्रिया का विरोध करता है, तो वह आगे होने वाली अराजकता के लिए जिम्मेदार होगा.

स्पीकर के घर जूम पर हुई बैठक

स्पीकर के घर जूम पर हुई बैठक के बाद सांसद हर्षा डी सिल्वा ने ट्वीट कर बताया कि मीटिंग में राष्ट्रपति और पीएम के पद छोड़ने की मांग की गई थी. इसके अलावा कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त करने पर सहमति बनी थी. इसमें कहा गया था कि कार्यवाहक राष्ट्रपति कुछ हफ्ते के लिए चुना जाएगा. अगले कुछ दिनों में अंतरिम सर्वदलीय सरकार का गठन किया जाएगा और जल्द चुनाव कराए जाएंगे. इसे भी पढ़ें – तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-aiadmk-removes-panneerselvam-from-party-supporters-vandalize/">तमिलनाडु

: अन्नाद्रमुक ने पनीरसेल्वम को पार्टी से हटाया, समर्थकों ने की तोड़फोड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही