Search

 
 
 

गृह मंत्रालय की घोषणा, अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता

 
NewDelhi : गृह मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अग्निपथ योजना से प्रशिक्षित युवा आगे भी देश की सेवा और सुरक्षा में अपना योगदान दे पायेंगे. कहा कि इस निर्णय पर विस्तृत योजना बनाने का काम शुरू हो गया है.  बता दें कि तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए शुरू की गयी नयी योजना अग्निपथ को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने  कहा है कि गृह मंत्रालय ने इस योजना में 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता देगा. कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए  पीएम मोदी का  दूरदर्शी भरा व स्वागत योग्य निर्णय है.   इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/good-news-from-chhattisgarh-rahul-trapped-in-borewell-in-janjgir-champa-for-105-hours-was-rescued/">छत्तीसगढ़

से अच्छी खबर, जांजगीर चांपा में 105 घंटे से बोरवेल में फंसे राहुल को सुरक्षित बाहर निकाला गया

अग्निपथ योजना में क्या है?

योजना के तहत हर साल लगभग 45 हजार युवाओं को सेना में शामिल किया जायेगा. योजना का लाभ साढ़े 17 साल से 21 साल की उम्र के युवाओं को ही मिलेगा.  भर्तियां मेरिट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होंगी. चयनित युवाओं को चार साल के लिए सेना में सेवा देने का मौका मिलेगा. इन चार वर्षों में अग्निवीरों को 6 महीने की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग मिलेगी.  जहां तक वेतन की बात है तो  अग्निवीरों को 30 हजार से 40 हजार महीना सैलरी और अन्य फायदे मिलेंगे. इस क्रम में अग्निवीर तीनों सेनाओं के स्थायी सैनिकों की तरह अवॉर्ड, मेडल और इंश्योरेंस कवर पायेंगे. चार साल पूरे होने के बाद 25 फीसदी को स्थायी काडर में भर्ती किया जायेगा. चार साल बाद जो अग्निवीर बाहर होंगे उन्हें सेवा निधि पैकेज के तहत करीब 12 लाख रुपये एकमुश्त मिलेंगे. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि बहुत से मंत्रालयों और राज्य सरकारों ने यह इच्छा व्यक्त की है कि उनके मंत्रालयों, कॉरपोरेशनों में अगर कोई भर्ती आती है जो उन्हें इसमें प्राथमिकता दी जाएगी. जल्द ही वो इस संबंध में घोषणा कर सकते हैं. मध्यप्रदेश के  CM शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को घोषणा कर दी  है कि अग्निवीर योजना के तहत सेना में काम करने वाले जवानों को मध्य प्रदेश पुलिस में प्राथमिकता मिलेगी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही