Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा और बंशीधरनगर अधिवक्ता संघ की नयी समिति की घोषणा

Garhwa :  गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में आज शनिवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता राकेश कुमार त्रिपाठी ने की. बैठक में गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ और बंशीधरनगर अनुमंडल अधिवक्ता संघ की नयी समिति की घोषणा की गयी, जो अगले तीन सालों के लिए रहेगी. मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र ने अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही अधिवक्ताओं से जनहित में आम जनों के हित में सदैव तत्पर रहने की अपील की. राजेंद्र कुमार मिश्र ने लोकतंत्र के महापर्व में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए घर-घर जाकर संपर्क करने पर बल दिया.

गढ़वा जिला इकाई ने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया 

झारखंड प्रदेश मंत्री राधा कृष्ण गुप्ता ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया. इसके बाद गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला इकाई विगत दो वर्षों से लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी करता रहा है और आगे भी सभी पदाधिकारियों के सहयोग से करता रहेगा. गढ़वा जिला प्रभारी सह हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रवीण कुमार पांडेय ने बैठक का संचालन किया. वहीं गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा, अधिवक्ता विजय पांडेय और सतीश मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. इस अवसर पर विनोद कुमार पाल, कुलदीप सिंह, सत्यनारायण सिन्हा, चंद्रशेखर दुबे सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे.

गढ़वा और बंशीधरनगर की नयी समिति की घोषणा 

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र ने गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ और बंशीधरनगर अनुमंडल अधिवक्ता संघ की नयी समिति की घोषणा की. राजेंद्र  कुमार मिश्र ने शैलेश कुमार मिश्र को संयोजक और मनोज कुमार चौबे को सह संयोजक बनाया.
  • संरक्षक मंडल सदस्यगण :  सर्वश्री उपेंद्र प्रसाद सिंह, नरेंद्र कुमार पांडेय, विजय पांडेय, सतीश कुमार मिश्र और गौतम कृष्ण सिन्हा.
  • अध्यक्ष :  राकेश कुमार त्रिपाठी
  • उपाध्यक्ष : सर्वश्री परशुराम, अजय कुमार तिवारी और शशिमणी पांडेय
  • महामंत्री :  राकेश कुमार शुक्ल
  • सचिव  :  सर्वश्री प्रवीण साहू, मृणाल मंजूल पांडेय व मंजू शुक्ला
  • कोषाध्यक्ष :  राजीव कुमार
  • महिला प्रमुख :  सुश्री तृप्ति
  • न्याय प्रवाह प्रमुख : दिग्विजय कुमार
  • न्याय केंद्र प्रमुख : देवेंद प्रजापति
  • कार्य समिति सदस्यगण :  बसंत कुमार, सतीश कुमार पांडेय, श्रीलाल कुमार, सुजीत तिवारी, अनुज मिश्रा, नितेश कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, नीरा तिवारी, बृजदेव विश्वकर्मा, राजीव कुमार त्रिपाठी, अंकेश नारायण.
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही