Search

रांची-बलरामपुर होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

Ranchi : होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 2 होली स्पेशल ट्रेन का चलाने का फैसला किया है.  ट्रेन संख्या 08028 रांची-बलरामपुर होली स्पेशल ट्रेन रांची से 5 मार्च को रात 11.55 बजे रवाना होकर 6 मार्च को रात 10 बजे बलरामपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08027 बलरामपुर-रांची होली स्पेशल 7 मार्च को बलरामपुर से सुबह 8.45 बजे रवाना होकर 8 मार्च को सुबह 5 बजे रांची पहुंचेगी. विशेष ट्रेन का मुरी और बोकारो स्टील सिटी में ठहराव होगा. वहीं ट्रेन संख्या 08183 और 08184 संतरागाछी-बलरामपुर-संतरागाछी होली स्पेशल 6 मार्च को सांतरागाछी से रात 8.30 बजे रवाना होकर 7 मार्च को रात 10 बजे बलरामपुर पहुंचेगी. वापसी में 8 मार्च को बलरामपुर से सुबह 8.45 बजे चलकर 9 मार्च को सुबह 10.05 बजे संतरागाछी पहुंचेगी. विशेष ट्रेन का खड़गपुर, टाटानगर, पुरुलिया और भोजूडीह में ठहराव होगा. इसे भी पढ़ें – दर-दर">https://lagatar.in/combined-graduate-level-teacher-candidates-wandering-from-door-to-door-no-one-is-listening-to-the-complaint/">दर-दर

भटक रहे संयुक्त स्नातक स्तरीय शिक्षक अभ्यर्थी, कोई नहीं सुन रहा फरियाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp