Ranchi: 2017-18 में रघुवर दास की सरकार ने घोषणा की थी कि राज्य के 1400 सरकारी भवन बिजली पैदा करेंगे. ज्रेडा ने इसके लिए सरकारी भवनों की छत पर ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप और लघु सोलर पावर प्लांट के लिए डीपीआर तैयार किया था. 31 दिसंबर 2018 को रूफटॉप पॉलिसी भी बनी. इसके तहत सभी सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लगाने की योजना थी. लेकिन खूंटी सिविल कोर्ट और 8 अन्य कोर्ट के अलावा कहीं सोलर एनर्जी लगी नहीं दिख रही. इस बार में पूछे जाने पर ज्रेडा के डायरेक्टर ने कहा कि ज्रेडा की ओर से कभी ऐसी घोषणा नहीं हुई. ऐसी कोई विज्ञप्ति नहीं निकाली गयी है कि 1400 सरकारी भवनों में सोलर एनर्जी लगेगी. अबतक कितने सरकारी भवनों में सोलर एनर्जी लगी है, इसका भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. इसे भी पढ़ें - रामगढ़">https://english.lagatar.in/four-vehicles-robbed-with-weapons-in-ramgarh-all-criminals-from-ranchi/44981/">रामगढ़
में हथियार के साथ चार वाहन लुटेरे धराये, सभी अपराधी रांची के
की न्यूज डायरी ॥03अप्रैल॥ मधुपुर में निशिकांत को क्या है डर ॥ डराने वाली रिपोर्ट- हर 10 में से 6 लोग हो जायेंगे बेरोजगार ॥ और भी 12 खबरें
: बालू लदा हाइवा पलटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी
में हथियार के साथ चार वाहन लुटेरे धराये, सभी अपराधी रांची के
892 भवनों पर लगे सोलर प्लांट - मीडिया रिपोर्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1400 सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा पैदा करने की योजना थी. इनमें से 892 सरकारी भवन सोलर एनर्जी पर शिफ्ट हो चुके हैं. सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में झारखंड देश में 15वें स्थान पर पहुंच गया है. अब ज्रेडा डायरेक्टर कह रहे हैं कि ऐसी कोई योजना नहीं चल रही है. इसका मतलब 892 सरकारी भवनों में सोलर प्लांट लगने की खबर में भी कोई दम नहीं है.रांची के 60 फीसदी भवनों पर भी सोलर प्लांट नहीं
रूफटॉप पॉलिसी 2018 के तहत सरकारी भवनों में सोलर एनर्जी लगाने का काम चल रहा है. लेकिन गति बेहद धीमी है. गांव-देहात के सरकारी भवनों को छोड़िये, राजधानी रांची के 60 फीसदी सरकारी भवनों में अबतक सोलर एनर्जी पैदा नहीं हो पायी है. राज्य में 4398 पंचायत भवन हैं. उनमें आधे में अबतक सोलर एनर्जी नहीं लगी. सोलर एनर्जी का थोड़ा-बहुत काम दिख रहा है तो सिर्फ प्रखंड कार्यालयों में. राज्य के अधिकांश प्रखंड कार्यालय सोलर एनर्जी से लैस हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें -दोपहर">https://english.lagatar.in/afternoon-news-diary-03-april-what-is-nishikant-afraid-of-in-madhupur-scaring-report-6-out-of-every-10-people-will-become-unemployed-12-more-news/44973/">दोपहरकी न्यूज डायरी ॥03अप्रैल॥ मधुपुर में निशिकांत को क्या है डर ॥ डराने वाली रिपोर्ट- हर 10 में से 6 लोग हो जायेंगे बेरोजगार ॥ और भी 12 खबरें
सब्सिडी का पेंच फंसने से घरों में भी नहीं लगे रहे प्लांट
रूफटॉप पॉलिसी के तहत निजी उपयोग के लिए भी सोलर प्लांट लगाने की योजना है. पिछले साल ज्रेडा द्वारा द्वारा मिलने वाली सब्सिडी में पेंच फंसने के कारण लोग अपने घरों की छत पर सोलर पावर प्लांट नहीं लगा पाये. अभी भी प्लांट लगाने में परेशानी आ रही है. राज्य और केंद्र सरकार द्वारा करीब 50 परसेंट तक सब्सिडी देने का प्रावधान है. लेकिन जरेडा के नियम कानून और अधिकारियों के कारण लोग सब्सिडी का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://english.lagatar.in/dhanbad-balua-loded-hiwa-overturns-narrowly-survived-driver-and-khalasi/44974/">धनबाद: बालू लदा हाइवा पलटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी