NewDelhi : केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के इंदौर को लगातार 5वीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है, जबकि सूरत को इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. तीसरा स्थान विजयवाड़ा को प्राप्त हुआ. इंदौर को कचरा मुक्त शहर की स्टार रेटिंग का खिताब भी प्रदान किया गया. साथ ही 12 करोड़ का सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड भी इंदौर नगर निगम ने अपने नाम किया है. बता दें कि यह पुरस्कार पहली बार शुरू किया गया है. खबर है कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में इंदौर शहर को इस बार तीन पुरस्कार मिले हैं. इस क्रम में सफाई मित्र इंदिराबाई आदिवाल को भी सम्मानित किया गया.
कानून वापस लेने पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, चीन ने कब्जाई है हमारी जमीन, क्या मोदी यह कबूलेंगे और हर इंच छुड़ाएंगे!
गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा, किसानों के प्रति संवेदनशील हैं, तो अजय मिश्र टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें
इसे भी पढ़ें : कृषि">https://lagatar.in/subramanian-swamy-said-on-withdrawing-agriculture-law-china-has-occupied-our-land-will-modi-accept-it-and-get-rid-of-every-inch/">कृषिPresident Ram Nath Kovind confers Indore the cleanest city award for the 5th consecutive year, at Swachh Survekshan Awards 2021 pic.twitter.com/hTqUFrdVY4
">https://t.co/hTqUFrdVY4">pic.twitter.com/hTqUFrdVY4
— ANI (@ANI) November">https://twitter.com/ANI/status/1461951314892505096?ref_src=twsrc%5Etfw">November
20, 2021
कानून वापस लेने पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, चीन ने कब्जाई है हमारी जमीन, क्या मोदी यह कबूलेंगे और हर इंच छुड़ाएंगे!
छत्तीसगढ़ को देश का सबसे स्वच्छ राज्य घोषित किया गया
इस क्रम में वाराणसी सबसे स्वच्छ गंगा शहर की श्रेणी में अव्वल रहा. वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में छत्तीसगढ़ को देश का सबसे स्वच्छ राज्य घोषित किया गया. जानकारी दी गयी कि स्वच्छ सर्वेक्षण में 4320 शहरों-नगरों को शामिल किया गया था. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये. इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. कहा कि गांधीजी की इसी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया. राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि 35 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों तथा शहरी क्षेत्र खुले में शौच से मुक्त हुए हैं. इसे भी पढ़ें : प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-wrote-a-letter-to-pm-modi-said-if-you-are-sensitive-towards-farmers-then-sack-ajay-mishra-from-the-cabinet/">प्रियंकागांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा, किसानों के प्रति संवेदनशील हैं, तो अजय मिश्र टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें
Leave a Comment