Search

 
 
 

धनबाद में बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल का वार्षिक सम्मेलन 27-28 अगस्त को

 
Dhanbad : बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल का 29वां वार्षिक सम्मेलन धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-20-to-25-patients-of-chicken-pox-coming-daily-to-snmmch/">(Dhanbad)

में 27-28 अगस्त को होगा. इसकी तैयारी शुरू हो गई है. संघ की धनबाद शाखा की बैठक 10 जुलाई को हुई, जिसमें स्वागत समिति का गठन किया गया. महामंत्री जगदीश चंद्र मित्तल ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का जोरदार विरोध कि‍या जाएगा. आईपीओ के माध्यम से एलआईसी में जमा गरीबों की बचत को लूटने की सरकार की साजिश का जोरदार विरोध किया जाएगा. 1956 से लेकर अभी तक एलआईसी ने देश की वित्तीय संरचना को जबरदस्त मजबूती प्रदान की है. जब भी देश का शेयर बाजार गिरा है, एलआईसी ने संभाला है. आज एलआईसी की परिसंपत्ति 39 लाख करोड़ रुपये है. यह इस देश के आम आदमी का पैसा है, परंतु कॉरपोरेट परस्त सरकार एलआईसी का शेयर बेचकर इसमे जमा बचत को लूटना चाहती है. बैठक में सीटू के जिला मंत्री मानस चटर्जी ने भी विचार रखे. मौके पर खुशबू कुमारी,ज्योति सिंह, कैलाश कुमार दास, सुमित बास्की, देबाशीष चौधरी, अनंत मिश्र, बीरेंद्र बराट, गोपाल कुमार, युवराज सिंह, अमरजीत राजवंशी, प्रशांत कुमार सिन्हा,आलोक पाठक, अभिषेक रेड्डी, अमरनाथ चौधरी, आलोक पाठक, बैजनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-stray-dogs-bite-4-people-including-two-children-playing-panic/">

धनबाद : आवारा कुत्तों ने खेल रहे दो बच्चों समेत 4 लोगों को काटा, दहशत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही