रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव: ये प्रत्याशी हुए विजयी
Ranchi: दिगंबर जैन भवन रांची में गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) की कार्यकारिणी समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ. मतदान पूर्व सदस्यों की आम बैठक सुनील सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमे संस्था के आय व्यय का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया. आमसभा में मुख्य रूप से सुनील सिंह चौहान, एसबी सिंह, अभिषेक जैन, पवन शर्मा, विनय सिंह, अजीत कुमार प्रसाद, रणजीत तिवारी, आदि उपस्थित रहे. आम सभा के बाद सुबह से ही मतदान कार्य प्रारंभ हुआ जो देर शाम संपन्न हुआ.पदाधिकारी मदन लाल पारिख, सह चुनाव पदाधिकारी विनय सिंह की देख रेख में चुनाव कार्य सम्पन्न हुआ. जिसमें विनोद बगड़िया, रघुवंश सिंह, संतोष सिंह ने सहयोग किया. इसमें झारखंड मोटर मालिक संघ के ललन श्रीवास्तव, उदय सिंह, भीष्म सिंह, मनीष सिंह, झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह, झारखंड बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह, एफ जी सीसी आई के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, रांची मिनी ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अनीश बुधिया उपस्थित रहे. चुनाव परिणाम का विवरण कुल मतदान 222 मतदान हुआ 205 अवैध मत 01 मतगणना हेतु वैध मत 204 सर्वाधिक क्रमशः मत पाने वाले 11 प्रत्याशी विजयी घोषित विजयी प्रत्याशी धीरज ग्रोवर 201 रवींद्र नाथ दुबे 199 अनिल माथुर 197 ऋषिदेव यादव 194 संजय कुमार जैन 194 राज किशोर सिंह (राजू) 193 महेंद्र कुमार कुशवाहा 189 साहित्य पवन 183 मनीष चौधरी. 181 सतविंदर सिंह 177 नंद किशोर यादव 151 अविजय प्रत्याशी चंदन कुमार सिंह 92 शिव कुमार 87 [wpse_comments_template]

Leave a Comment