Search

 
 
 

Lagatar Exclusive: राज्य के VVIP और VIP सहित अन्य की सुरक्षा पर सालाना 150 करोड़ का खर्च

Ranchi News: राज्य में सुरक्षा देने के लिए दो स्तर पर समितियां बनी हुई हैं. मुख्यालय स्तर पर बनी समिती द्वारा की गयी समीक्षा और अनुशंसा के आधार पर Z+ श्रेणी, Z ,Y+, Y और X श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है. इसके अलावा किसी व्यक्ति द्वारा सुरक्षा मांगे जाने पर जिला स्तरीय सुरक्षा समिति की समीक्षा के बाद की गयी अनुशंसा के आलोक में सुरक्षा दी जाती है.
 
सांकेितक तस्वीर

Ranchi News: राज्य के VVIP और VIP सहित अन्य की सुरक्षा पर सालाना 150 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है. सरकार का यह खर्च VVIP और VIP श्रेणी के कुल 117 व्यक्तियों के अलावा उन व्यक्तियों को मिलाकर है, जिन्हें जिला सुरक्षा समिति की अनुशंसा पर सुरक्षा दी गयी है.


राज्य में सुरक्षा देने के लिए दो स्तर पर समितियां बनी हुई हैं. मुख्यालय स्तर पर बनी समिती द्वारा की गयी समीक्षा और अनुशंसा के आधार पर Z+ श्रेणी, Z ,Y+, Y और X श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है. इसके अलावा किसी व्यक्ति द्वारा सुरक्षा मांगे जाने पर जिला स्तरीय सुरक्षा समिति की समीक्षा के बाद की गयी अनुशंसा के आलोक में सुरक्षा दी जाती है. 


राज्य में मुख्यालय और जिला स्तरीय समिति द्वारा की गयी अनुशंसा के आलोक में विशिष्ट व्यक्तियों सहित अन्य लोगों की सुरक्षा में करीब 2000 जवान लगाये गये हैं. इन जवानों को औसतन 60-75 हजार रुपये तक वेतन मिलता है. सुरक्षा में लगे इन जवानों पर सरकार को सालाना 150 करोड़ रुपये खर्च करना पड़ता है.


मुख्यालय द्वारा की गयी अनुशंसा के आलोक में राज्य के VVIP, VIP सहित कुछ अन्य राजनीतिज्ञों सहित 117 व्यक्तियों को अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. राज्य में पांच लोगों को Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कुछ पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है. मुख्यालय की अनुशंसा पर चार लोगों को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य लोग शामिल है.


राज्य में Y+ श्रेणी की सुरक्षा तीन लोगों को दी गयी है. इसमें विधानसभा के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और गृह सचिव शामिल है. राज्य में 28 लोगों को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. इसमें राज्य के मंत्री, पूर्व मंत्री, कुछ सांसद और कुछ पुलिस अधिकारी शामिल है. राज्य में 77 लोगों को X श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. इसमें विधायक, कुछ पूर्व विधायक और राजनीतिक दलों के नेता शामिल है.


अलग-अलग सुरक्षा श्रेणी में शामिल लोगों को ब्योरा

-    Z+ सुरक्षा में शामिल महानुभाव- राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरने, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंजा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन,

-    Z श्रेणी में शामिल महानुभाव- पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक, मुख्य सचिव अविनाश कुमार,DGP

-    Y+ श्रेणी की सुरक्षा में शामिल महानुभाव- विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, गृह सचिव

-    Y श्रेणी की सुरक्षा में शामिल महानुभाव- राज्य के मंत्री, कुछ सांसद, पूर्व मंत्री और पुलिस अधिकारी,

-     X श्रेणी की सुरक्षा में शामिल महानुभाव- विधायक, पूर्व विधायक सहित राजनीतिक दलों के नेता,

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही