Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेकॉन इस्पात महिला समिति का वार्षिक मेला शुक्रवार से

Advertisement
Advertisement
Ranchi : इस्पात महिला विकास सहयोग समिति का तीन दिवसीय वार्षिक मेला `उड़ान` का आयोजन 21 जुलाई से 23 जुलाई तक श्यामली कॉलोनी के मेकॉन सामुदायिक भवन में सुबह 9 बजे से संध्या 7 बजे तक किया जायेगा. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विभा सिंह (अध्यक्ष, झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड) द्वारा किया जाएगा. सोनी वर्मा, अध्यक्ष प्रमिला गुप्ता, सचिव विनिता प्रकाश, कोषाध्यक्ष देवदत्ता साहा ने बताया गया कि यह मेला महिला उद्यमियों के विकास तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन मंच है. इसमें भारत के हर कोने से आई महिला उद्यमी अपनी कलाकृतियों व कौशल का प्रदर्शन करेंगी.

31 वर्षों से किया जा रहा है मेले का आयोजन

इस मेले का सफलतापूर्वक आयोजन पिछले 31 वर्षों से किया जा रहा है. मेले का मुख्य आर्कषण बंगाल, गुजरात, राजस्थान व लखनऊ के हैंडलूम, गहने, पेंटिंग, साड़ियां, हस्तनिर्मित राखियां, वॉल-हैंगिंग, छोटानागपुर हैंडी क्राफ्ट, स्तम्भ, बुटिक, लड्डू गोपाल की पोशाक, झूला बीन बैग, दौहर, डिजाइनर सूट, साड़ी, कुर्ती, हैंडमेड अचार, पापड़ एवं मसाले और अन्य खाने-पीने के स्टॉल रहेंगे. मेले में लकी ड्रॉ कूपन भी है, जिसमें बेहद आकर्षक इनाम रखे गए हैं. इसे भी पढ़ें – ISIS">https://lagatar.in/isis-terrorist-faizan-ansari-produced-in-ranchis-nia-court/">ISIS

आतंकी फैजान अंसारी को रांची के NIA कोर्ट में किया गया पेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही