Search

 
 
 

रांची जिले के सभी सरकारी स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

 
Ranchi: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, रांची जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से विद्यालयों में उत्सव का माहौल बना रहा. जिले के 2000 सरकारी विद्यालयों में लगभग 1.5 लाख से अधिक छात्रों ने 30,000 से अधिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. इन कार्यक्रमों में झारखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, कुरीतियों के खिलाफ नाटक मंचन, भाषण प्रतियोगिता एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां शामिल रहीं.

छात्रों ने दिखाई झारखंड की सांस्कृतिक झलक

इस वार्षिकोत्सव में छात्रों ने झारखंड की समृद्ध कला और संस्कृति को जीवंत किया. लोकनृत्य और पारंपरिक गीतों के साथ-साथ ‘रांची स्पीक्स’ के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालयों ने इस आयोजन की तैयारी वार्षिक परीक्षा (SA-2) की समाप्ति के बाद 20 मार्च से ही शुरू कर दी थी. वार्षिकोत्सव की औपचारिक शुरुआत जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर से की. इस मौके पर शिक्षक, अभिभावक, जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्रामीण एवं स्थानीय कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें – अरबपति">https://lagatar.in/loans-worth-rs-16-lakh-crore-of-billionaire-friends-waived-off-bjp-put-banking-sector-in-crisis-rahul-gandhi/">अरबपति

मित्रों के 16 लाख करोड़ के ऋण माफ, भाजपा ने बैंकिंग क्षेत्र को संकट में डाला : राहुल गांधी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही