Search

 
 
 

आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक हरियाणा के पानीपत में शुरू

 
NewDelhi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक  आज 12 मार्च से पानीपत (हरियाणा) में शुरू हो गयी. पानीपत समालखा एरिया में हो रही यह बैठक 14 मार्च तक चलेगी. बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले सहित सभी सह सरकार्यवाह, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी, क्षेत्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी, संघ के निर्वाचित प्रतिनिधि और सभी विभाग प्रचारक शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा बैठक में देशभर से आरएसएस के 1400 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं.   बैठक की शुरुआत में सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव, जद (यू) के दिवंगत नेता शरद यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण को श्रद्धांजलि दी  गयी इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-claims-lalu-family-made-property-worth-600-crores-from-crime/">ईडी

का दावा, लालू परिवार ने अपराध से बनाई 600 करोड़ की संपत्ति, धनबाद रेलमंडल को बनाये रखेंगे नंबर-1, दावा- अगले 20 वर्षों में हजारों ग्रहों पर मिल सकता है जीवन, कहां से लाएंगे 8.5 लाख समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

लोकसभा चुनाव  से पहले आरएसएस की टॉप लीडरशिप की अंतिम  बैठक 

खबरों के अनुसार लोकसभा चुनाव (2024) से पहले आरएसएस की टॉप लीडरशिप की यह अंतिम बड़ी बैठक है. कहा जा रहा है कि इस बैठक में आरएसएस और भाजपा के बीच को-ऑर्डिनेशन का काम कर रहे कुछ चेहरे बदले जा सकते हैं. इस क्रम में संघ के कुछ लोगों की जिम्मेदारियां बदलने का फैसले पर भी मुहर लग सकती है. जान लें कि संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत चार दिन पहले ही पानीपत पहुंच गये हैं. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-officials-claim-lalu-family-made-property-worth-600-crores-through-crime/">ईडी

के अधिकारियों का दावा : लालू परिवार ने अपराध से बनाई 600 करोड़ की संपत्ति

मोहन भागवत 10 दिन  हरियाणा में रहेंगे

सूत्रों के अनुसार मोहन भागवत जार दिनों से समालखा एरिया के पट्टीकल्याणा गांव में बैठक के लिए बनाये गये सेंटर में संघ के प्रमुख चेहरों से विचार-मंथन कर रहे हैं. खबर है कि मोहन भागवत 10 दिन  हरियाणा में रहेंगे. संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ने बताया कि इस मीटिंग में 12 मार्च को उद्घाटन सत्र के बाद 14 मार्च तक लगातार डिस्कशन होंगे. इस क्रम में संघ के वर्ष 2022-2023 के कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ 2023-2024 के वर्किंग प्लान पर भी मंथन होगा.

2025 में  संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने जा रहे हैं

2025 में आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे होने जा रहे हैं. संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेडकर ने बताया कि प्रतिनिधि सभा की इस बैठक में शताब्दी वर्ष को लेकर विशेष चर्चा होगी. वर्ष 2025 तक नये लोगों को संघ से जोड़ने का लक्ष्य सामने रख कर 2023-24 का वर्किंग प्लान बनाने पर मंत्रणा होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही