Search

 
 
 

आरएसएस समन्वय समिति की सालाना बैठक आज से पुणे में, लोकसभा चुनाव, राम मंदिर पर होगा मंथन

 
Pune : आज गुरुवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय समिति की तीन दिवसीय सालाना बैठक का शुभारंभ हो रहा है. खबर है कि महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शिरकत करेंगे. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

पीएम  मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के आने की संभावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के भी यहां आने की संभावना हैं. संघ के 36 सहियोगी संगठनों के 266 पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार बैठक में अयोध्या का राम मंदिर सहित देश और समाज से जुड़े अन्य मुद्दों पर मंथन किया जायेगा. बैठक में शामिल होने वाले सभी संगठन अपने कार्यों का लेखा जोखा देंगे. भविष्य की योजनाओं पर रणनीति बनेगी.

आरएसएस की बैठक हर साल होती है

जान लें कि आरएसएस की बैठक हर साल होती है. लेकिन आरएसएस की इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अगले साल लोकसभा के चुनाव होंगे. सूत्रों की मानें तो बैठक में राम मंदिर(अयोध्या) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देश भर का माहौल राममय किस तरह बनाया जाये, इस पर भी मगजमारी होगी.

पार्टी मुख्यालय में  प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत

उधर जी20 के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी कल बुधवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे. गाजे बाजे के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं-नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. उन्हें जी20 के सफल आयोजन के लिए बधाई दी. प्रधानमंत्री यहां कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने आये थे.

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई 

बता दें कि यहां केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक थी. भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता यहां मौजूद थे. खबरों लगभग दो घंटे तक चली बैठक में मध्यप्रदेश की 39 सीटों और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही