Search

धनबाद पब्लिक स्कूल में एनुअल स्कूल कैंप शुरू

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्कूल कैंप "लाइफ" (लर्निंग टू इनोवेशन विद फन एंड एंडेवर) की शुरुआत हुई. उद्घाटन स्कूल के बॉयज ब्लॉक में एक मार्च को स्कूल के सेक्रेटरी अनिल अनिल अग्रवाल, ट्रस्ट के सेक्रेटरी अनिल डालमिया एवं प्राचार्य शारदा महाजन ने संयुक्त रूप से किया. प्राचार्य ने बताया कि तीन दिन और दो रात का यह डे-नाइट कैंप विद्यार्थियों के भीतर पर्सनालिटी डेवलपमेंट का कार्य करेगा. इस् तीन दिवसीय "लाइफ़" प्रोग्राम में विद्यार्थियों के बीच कल्चरल एक्टिविटीज में डांस और सिंगिंग, रीडिंग जोन में विज्ञान एवं गणित से संबंधित जटिल सवालों का खेल-खेल में हल सीखने की विधि, एडवेंचर गेम में ट्रैकिंग और रॉक क्लाइंबिंग, फॉरगॉटेन गेम्स के अंतर्गत कंचे खेलना, टायर चलाना, कित-कित जैसे खेल सिखाये गए, जिसे नई पीढ़ी के बच्चों ने भुला दिया है. बच्चों को कुम्हार के चाक पर मिट्टी के बर्तन व दिए बनाने से लेकर बैलगाड़ी की सैर कराकर ग्रामीण परिवेश से जोड़ने का प्रयास भी किया गया. कैंप में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को छोड़कर कक्षा तीन से 11वीं तक के बच्चे भाग ले रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp