Search

 
 
 

रामगढ़: केवी बरकाकाना में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

 
Ramgarh: केंद्रीय विद्यालय बरकाकाना में मंगलवार क़ो वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डीटीएम बरकाकाना राजहंस कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि एटीएम बरकाकाना सुबोध कुमार पांडेय मौजूद थे. अतिथियों का स्वागत छात्राओं ने आदिवासी रीति रिवाज़ से किया. मुख्य अतिथि ने मशाल जलाकर खेलकूद का शुभारंम किया. डीटीएम राजहंस कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है. पढा़ई एवं खेल खेलते समय लक्ष्य निर्धारण व एकाग्रता का होना अत्यंत आवश्यक है. सिंह ने कहा कि लक्ष्य निश्चित हो तो सफलता भी निश्चित है. खेल खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है. साथ ही टीम भावना व प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है. इसके बाद स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी. वहीं नन्हे मुन्ने बच्चों ने जलेबी, थ्री लेग रेस, सेक रेस, बैलून फोड़ आदि प्रतियोगिता में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. सभी विजेताओं क़ो अतिथियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया. इससे पूर्व प्राचार्य शांति सुशीला मिंज ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय क़े उपलब्धियों की जानकारी दी.

इंटरहाउस खो-खो में बालक में अशोक विनर 

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया. इंटरहाउस खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में अशोका सदन और बालिका वर्ग में रमन हाउस विजेता रही. वॉलीबॉल ब्वायज में शिवाजी सदन विजेता रहा. योग जिसे स्मृति भारद्वाज ने प्रस्तुत करवाया तथा कराटे का प्रदर्शन भी हुआ. प्रथम स्थान पर शिवाजी सदन रहा. उसके कप्तान को शील्ड, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर नवाजा गया. द्वितीय स्थान पर टैगोर हाउस रहा. इसे भी पढ़ें - चिन्मय">https://lagatar.in/chinmoy-krishna-dass-lawyer-raman-roy-attacked-admitted-in-icu/">चिन्मय

कृष्ण दास के वकील रमन रॉय पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही