Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोविंद विद्यालय तमोलिया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजित

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखा. इस दौरान 100 मीटर और 200 मीटर रेस, 400 मीटर रिले, बैलेंस रेस, बैलून बस्टिंग, सिंपल रेस, पार्टनर रेस, स्पून एंड मार्बल रेस, गेट रेडी फॉर स्कूल रेस, टीचर्स गेम और अभिभावक गेम भी हुआ. इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावकों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-engineer-sexually-assaulted-for-7-years-on-the-pretext-of-marriage/">जमशेदपुर

: इंजीनियर ने शादी का झांसा देकर 7 साल किया यौन शोषण
इससे पूर्व आरंभ में अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जेपी सिंह, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम और विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, प्रधानाचार्य जेपी होता, प्रशासिका कृष्णा मोदक, उप प्राचार्या अनीता नंदी, जूनियर प्रभारी रीता चौधरी, हिंदी माध्यम की प्राचार्या सुनीता त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. वहीं समापन पर अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही