Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस उड़ान- 2023 का हुआ आयोजन

Ranchi : सरला बिरला पब्लिक स्कूल के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस उड़ान - 2023 का आयोजन किया गया. आकर्षक मार्च पास्ट से पहले स्वागत गीत गाया गया. विद्यालय ध्वज फहराने के बाद खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई. मशाल जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन

तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम का जोरदार शुभारंभ किया गया. 100 मीटर रेस, पिरामिड रेस, बैलून रेस और बॉस्केट रेस में छात्र-छात्राओं ने बराबरी से भाग लिया. विभिन्न प्रतिभागियों ने जब दौड़ प्रतियोगिता आरंभ की, तो वातावरण हर्षध्वनि एवं तालियों से गूंज उठा. खेल प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. छात्रों ने शाईनिंग स्टार, लक्ष्य, जुम्बा नृत्य और ज्वॉय डी विवेर डांस की प्रस्तुति दी. अभिभावकों ने जोश एवं उत्साह के साथ बॉस्केट रेस में भाग लिया और आकर्षक पुरस्कार जीते. शिक्षकों ने 100 मीटर रेस और म्यूजिकल चेयर में हर्षोल्लास से भाग लिया. इसे भी पढ़ें – 3000">https://lagatar.in/3000-pavement-shopkeepers-gherao-corporation-office-adamant-on-demand-of-vending-zone/">3000

फुटपाथ दुकानदारों ने किया घेरा निगम कार्यालय, वेंडिंग जोन की मांग पर अड़े 

सामवेद हाउस को ‘बेस्ट हाउस’ घोषित किया गया

इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह में विजयी प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफियों प्रदान की गई. खेलकूद में सामवेद हाउस को ‘बेस्ट हाउस’ घोषित किया गया. कक्षा तृतीय से पंचम तक के खेलकूद में कक्षा पांच के आरव कुमार एवं स्नेहिल उपाध्याय को बेस्ट एथलीट, छठवीं से आठवीं कक्षा तक में सातवीं कक्षा के आयुश लोहरा एवं भव्या सिंह को बेस्ट एथलीट, नवम से बारहवीं कक्षा तक में बारहवीं के आदित्यवीर एवं ग्यारहवीं कक्षा की सरिष्ठा श्रेया को बेस्ट एथलीट चुना गया. इस अवसर पर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेकेंड रनरअप ऋषिता चैधरी को विद्यालय ने ट्रॉफी और नगद राशि देकर सम्मानित किया. धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम के समापन की उदघोषणा की गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/s2.jpeg"

alt="" width="1280" height="853" />

सदैव खेल में हिस्सा लेते रहें- कर्नल प्रियदर्शिनी अमित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल प्रियदर्शिनी अमित, एसएम डेपुटी कमांडर, गेस्ट ऑफ ऑनर सतबीर सिंह सहोता, असिस्टेंट एरिया डाईरेक्टर, स्पेशल ओलंपिक्स, झारखंड और मुकेश कंचन, दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट के साथ ही अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि कर्नल प्रियदर्शनी अमित ने छात्रों के सकारात्मक जोश एवं उत्साह की प्रशंसा की. कहा कि विद्यालय के शांत वातावरण ने उनका दिल जीत लिया. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार सदैव खेल में हिस्सा लेते रहें.

शारीरिक गतिविधियों से जुड़े रहना चाहिए- प्राचार्या परमजीत कौर

विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ प्रदीप वर्मा ने शानदार प्रस्तुति के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना की. प्राचार्या परमजीत कौर ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. छात्रों को सलाह दी कि स्वस्थ रहने के लिए हमें सदैव शारीरिक गतिविधियों से जुड़े रहना चाहिए. इसे भी पढ़ें – पैरेंट्स">https://lagatar.in/parents-should-not-interrupt-children-too-much-support-them-manisha/">पैरेंट्स

बच्चों को ज्यादा टोकें नहीं, सपोर्ट करें : मनीषा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही