Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनोस ने कहा, 2024 चुनाव में झारखंड पार्टी तीसरा मोर्चा बनकर उभरेगी

Ranchi: 2024 के चुनाव में पार्टी तीसरे मोर्चे के रूप में उभरेगी और संगठन सोच विचार कर किसी को टिकट देगी. हम सभी नए अंदाज के साथ पुराने तेवर में लौटेंगे. उक्त बातें झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कही. बैठक में केंद्रीय कमेटी सदस्य, सभी जिला अध्यक्ष, सचिव के साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. इसे पढ़ें- वाहनों">https://lagatar.in/vehicle-torching-case-fir-against-30-maoists-including-commander-chhotu-kherwar/">वाहनों

को फूंकने का मामला : कमांडर छोटू खेरवार समेत 30 माओवादियों पर FIR
पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक भगत ने कहा कि पार्टी का दो दिवसीय महाअधिवेशन 1 और 2 जुलाई को किया जाएगा. जबकि कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने कहा कि झापा आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों में संगठन का विस्तार करेगी. जिला से लेकर प्रखंड और पंचायत तक सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा. वहीं पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा कि झारखंड गठन के 22 वर्षों में भी स्थानीय व नियोजन नीति नहीं बनी है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-storm-took-another-life-woman-died-in-rims-during-treatment/">हजारीबाग

: आंधी ने ली एक और जान, इलाज के दौरान महिला की रिम्स में मौत

ये रहे मौजूद

बैठक के दौरान किरण आइंद, अर्पणा हंस, उमेश पांडे, ऐनुल हक अंसारी, संदेश एक्का, अंशु लकड़ा, आलोक एक्का, सामी दास, सोमदेव करमाली, आकाश करमाली, पवन तिग्गा समेत सभी जिलों से कमिटी सदस्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही