Search

 
 
 

माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

 
Ranchi : माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड में शामिल एक और अपराधी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर पुलिस की टीम ने इस षड्यंत्र में शामिल कन्हैया सिंह को गिरफ्तार किया है. कन्हैया सिंह द्वारा इस हत्याकांड में अपनी संलिप्त स्वीकार की गई है. कन्हैया सिंह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है. इनके ऊपर खूंटी और रांची जिले में कुल 24 मामले दर्ज हैं. 119 डिसमिल जमीन को लेकर हुई थी हत्या सुभाष मुंडा की हत्या दलादली मौजा स्थित 119 डिसमिल जमीन को लेकर छोटू खलखो ने 15 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी. इस मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन अपराधियों को बीते चार अगस्त गिरफ्तार किया था. इनमें ललगुटवा का रहने वाला छोटू खलखो, अभिजीत कुमार और रातू का रहने वाला विनोद कुमार शामिल था. इस घटना में शामिल अन्य शूटर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, टेलिस्कोपिक स्पोर्टिंग रायफल, एक रिवॉल्वर, पंप एक्शन शॉटगन और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की थी. मालूम हो कि 26 जुलाई को नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही