Search

 
 
 

पीएम मोदी के नाम एक और पुरस्कार, UN की संस्था FAO ने Agricola Medal से सम्मानित किया

FAO के डायरेक्टर जनरल डॉ क्यू डोंगयू ने इस अवसर पर भारत सरकार की नीतियों की जमकर सराहना की.  स्पष्ट रूप से कहा कि पीएम मोदी को एग्रीकोला मेडल  किसानों के कल्याण, देश में खाद्य सुरक्षा के अभूतपूर्व विस्तार और गरीबी व भूख के खिलाफ उनके निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है.
 

Rome : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में एक और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जुड़ गया है. अभी श्री मोदी इटली में है. जानकारी सामने आयी है कि  संयुक्त राष्ट्र (UN) की प्रमुख संस्था खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने पीएम मोदी को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित एग्रीकोला मेडल (Agricola Medal) से सम्मानित किया है.

 

 

यह FAO द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा और सर्वोच्च सम्मान है. बता दें कि यह सम्मान वैश्विक स्तर पर कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव लाने वाले नेताओं को मिलता है.

 

FAO के डायरेक्टर जनरल डॉ क्यू डोंगयू ने इस अवसर पर भारत सरकार की नीतियों की जमकर सराहना की.  स्पष्ट रूप से कहा कि पीएम मोदी को एग्रीकोला मेडल  किसानों के कल्याण, देश में खाद्य सुरक्षा के अभूतपूर्व विस्तार और गरीबी व भूख के खिलाफ उनके निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है.

 

संस्था ने माना कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कृषि और डिजिटल सेवाओं के बेहतरीन तालमेल ने करोड़ों भारतीयों की जिंदगी बदल दी है.


 
Agricola Medal से सम्मानित होने पर  प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, एफएओ का एग्रीकोला मेडल प्राप्त कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.

 

यह सम्मान खाद्य सुरक्षा, सतत विकास और हमारे कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की कड़ी मेहनत के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. साथ ही पीएम मोदी ने मेडल के लिए एफएओ चीफ को धन्यवाद दिया.

 

 उन्होंने कहा, ‘यह सम्मान सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए है. यह भारत के किसानों और मछुआरों के लिए सम्मान है.

 

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं यह मेडल भारत के किसानों को समर्पित करता हूं. कहा कि भारत में खेती मुख्य धारा है. हम अपनी जमीन की पूजा करते हैं.

 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही