Search

एक और झटका : मूडीज ने अडाणी ग्रुप की चार कंपनियों का आउटलुक किया निगेटिव

New Delhi : मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को अडाणी ग्रुप की चार कंपनियों का आउटलुक, स्टेबल से घटाकर निगेटिव कर दिया है. रेटिंग एजेंसी मूडीज के मुताबिक, कंपनी के बड़े कैपिटल स्पेंडिंग प्रोग्राम और स्पॉन्सर सपोर्ट पर निर्भरता को देखते हुए एजीईएल के आउटलुक को निगेटिव कर दिया गया है. वैसे, अडाणी ग्रुप की चार अन्य कंपनियों का आउटलुक स्टेबल रखा गया है. विवादित हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

इन कंपनियों का आउटलुक नेगेटिव

मूडीज ने अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल), अडाणी ग्रीन एनर्जी (यूपी) लिमिटेड, परमपूज्य सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, प्रयत्न डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड सहित अडाणी ग्रीन एनर्जी रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप (एजीईएल आरजी-1), अडाणी ट्रांसमिशन स्टेप-वन लिमिटेड (एटीएसओएल) और अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) का आउटलुक स्टेबल से निगेटिव कर दिया है. इसके अलावा अडाणी ग्रुप की चार कंपनियों अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, अडाणी इंटरनेशनल कंटेनर टर्मिनल प्रा. लि, अडाणी ग्रीन एनर्जी रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप और अडाणी ट्रांसमिशन रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप 1 का आउटलुक स्टेबल बरकरार रखा है.

इसलिए बदली रेटिंग

क्रेडिट आउटलुक को स्टेबल से नेगेटिव करने की वजह बताते हुए मूडीज ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में धोखाधड़ी और हेरफेर के आरोपों के बाद समूह की कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में भारी गिरावट आई है. साथ ही, AGEL RG-1 के आउटलुक को निगेटिव करने के पीछे दिसंबर, 2024 में मैच्योर हो रहे 50 करोड़ डॉलर के बॉन्ड की रिफाइनेंसिंग के रिस्क को जिम्मेदार बताया गया है. गौरतलब है कि मॉर्गन स्‍टैनले कैपिटल इंटरनेशनल ने भी अडाणी ग्रुप शेयरों को इंडेक्‍स में बरकरार तो रखा है, लेकिन अपने कैलकुलेशन में 4 शेयरों में फ्री फ्लोट की संख्‍या घटा दी है. इसकी वजह से भी शेयरों में गिरावट आ रही है.
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-mp-rajni-patil-suspended-from-rajya-sabha-made-video-of-proceedings-of-the-house/">कांग्रेस

सांसद रजनी पाटिल राज्‍यसभा से निलंबित, सदन की कार्यवाही का बनाया था वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp