Search

 
 
 

आजम खान को एक और झटका, बेटे अब्दुल्ला की छिनी विधायकी

 
दो साल की सजा के बाद सदस्यता रद्द
Lucknow : समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के बाद अब उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की भी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है. यूपी विधानसभा सचिवालय ने अब्दुल्ला आजम की स्वार टांडा सीट को रिक्त घोषित किया है. मुरादाबाद की एक विशेष अदालत ने सोमवार को 15 साल पुराने मामले में सपा महासचिव आजम खान और उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम को दो साल की सजा सुनाई थी. अब चुनाव आयोग इस सीट पर दोबारा चुनाव कराएगा. इससे पहले भी अब्दुल्ला आजम की विधायकी छिन चुकी है. फर्जी प्रमाणपत्र वाले मामले में भी उन्हें दो साल से ज्यादा की सजा हुई थी और उसी वजह से उनकी विधायकी भी रद्द करनी पड़ी थी. अब एक 15 साल पुराने मामले में आजम खान को दोषी पाया गया है और मुरादाबाद की अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई है. इसी वजह से विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी है .

क्या है पूरा मामला

29 जनवरी 2008 को छजलैट पुलिस ने पूर्व मंत्री आजम खान की कार को चेकिंग के लिए रोका था, जिससे उनके समर्थक भड़क गए थे. इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था . इस हंगामे में अब्दुल्ला समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने इस मामले में हंगामा करने वाले सभी लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने और भीड़ को उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया था.

आजम परिवार का कोई भी सदस्य विधानसभा में नहीं

अब दोनों आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की विधायकी जा चुकी है. हेट स्पीच मामले में आजम खान को तीन साल की सजा हुई थी, ऐसे में उनकी विधायकी पहले ही रद्द की जा चुकी है. अब इस 15 साल पुराने मामले में अब्दुल्ला को दो साल की सजा हुई है, ऐसे में उनकी विधायकी भी हाथ से फिसल गई है. 25 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब आजम परिवार का कोई भी सदस्य विधानसभा में शामिल नहीं होगा.

...तो विधायकी बच सकती है

आजम खान के बेटे राहत के लिए सेशन कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं, जहां अगर एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले पर स्टे लग जाता है, तो विधायकी बच सकती है. सेशन कोर्ट अगर स्टे नहीं देता है तो फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा. ऐसे में हाई कोर्ट से अगर स्टे मिल जाता है तो भी उनकी सदस्यता बच सकती है.
इसे भी पढ़ें – छह">https://lagatar.in/training-of-six-dsp-and-200-inspectors-postponed-till-further-orders/">छह

 डीएसपी और 200 इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग अगले आदेश तक स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही