Search

 
 
 

बिहार में चालू होने से पहले ही धंसा एक और पुल

 
फोरलेन के बीच मेंची नदी पर बना है पुल, पुल का एक स्पेन झुक गया
kishanganj : भागलपुर-खगड़िया को जोड़ने वाली अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे पुल ध्वस्त होने और पूर्णिया के बायसी में ढलाई होने के बाद पानी में पुल बह जाने के बाद अब किशनगंज में निर्माणाधीन एनएच-327 ई फोरलेन के बीच मेंची नदी पर बना पुल धंस गया है. नवनिर्मित पुल का एक स्पेन धंसने की सूचना पर निर्माण कंपनी सहित एनएचएआई के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है.

2000 करोड़ के फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बन रहा पुल

अररिया से गलगलिया के बीच 94 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण जीआर इंफ्रा कंपनी के द्वारा किया जा रहा है. इस फोरलेन सड़क का निर्माण 2132 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है. पुल का स्पेन धंसने के बाद लोग निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे हैं. अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं. पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. एप्रोज पथ निर्माण किया जा रहा है. यह पुल अभी आम लोगों के लिए चालू नहीं किया गया है.

बाढ़ से पहले पुल धंसने से उठे कई सवाल

इस संबंध में एनएचएआई पूर्णिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि स्थल निरीक्षण कर जांच की जायेगी कि आखिर किस कारण वह धंसा है. जांच बाद एक्सपर्ट से राय लेकर उसे ठीक कराया जाएगा. अगर निर्माण कार्य में कोई लापरवाही होगी तो उस आधार पर रिपोर्ट तैयार किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – पूर्वांचल">https://lagatar.in/fighter-plane-sukhoi-miraj-practiced-touch-and-go-on-the-airstrip-of-purvanchal-expressway/">पूर्वांचल

एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर फाइटर प्लेन सुखोई-मिराज ने टच एंड गो का अभ्‍यास किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही