Search

 
 
 

झारखंड में एक और उम्मीदवार गिरफ्तार, गिरिडीह पुलिस ने किया अरेस्ट

 
Ranchi/Giridih: पुलिस ने एक और उम्मीदवार को किया है. रविवार की सुबह गिरिडीह पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बरगंडा आरके महिला कॉलेज रोड के पास स्थित आवास पर अधिवक्ता अवधेश कुमाए सिंह को गिरफ्तार किया है. अवधेश कुमार सिंह गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. उसी सीट से कल्पना सोरेन भी इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा की तरफ से दिलीप वर्मा मैदान में हैं. इससे पहले शनिवार को रांची लोकसभा सीट से जेबीकेएसएस के उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इसे भी पढ़ें - राजस्थान">https://lagatar.in/tragic-road-accident-on-delhi-mumbai-expressway-six-devotees-going-to-visit-trinetra-ganeshji-died/">राजस्थान

: एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन करने जा रहे छह श्रद्धालुओं की मौत

बेंगाबाद थाना घेराव मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज की गई थी

जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह के खिलाफ बेंगाबाद थाना घेराव मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज की गई थी. इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है.फिलहाल पुलिस अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले गई है. बता दें कि गांडेय सीट पर उपचुनाव 20 मई को होना है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/report-card-of-jharkhand-mps-geeta-koda-took-part-in-debate-only-14-times-and-vijay-hansda-15-times/">झारखंड

के सांसदों का रिपोर्ट कार्डः गीता कोड़ा सिर्फ 14 और विजय हांसदा 15 बार डिबेट में लिया हिस्सा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही