Search

 
 
 

गोड्डा से दिल्ली के लिए एक और एक्सप्रेस ट्रेन शुरू

 
Godda : रेलवे ने गोड्डा वासियों को नई दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा दिया है. इस ट्रेन का शुभारंभ बुधवार को शुरू हुआ. गोड्डा रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 10 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई. गोड्डा स्टेशन से खुलनेवाली यह चौदहवीं ट्रेन है. यह ट्रेन देवघर, मधुपुर, न्यू गिरिडीह, होते हुए सासाराम, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते दूसरे दिन सुबह नौ बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बुधवार को नियमित रूप से चलेगी. पहले दिन ही काफी संख्या में यात्री इस ट्रेन से गए. इससे पूर्व गोड्डा से दिल्ली के लिए हमसफर ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था, जो वाया भागलपुर नई दिल्ली को जाती है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-checking-of-vehicles-started-in-maithon-on-jharkhand-bengal-border/">धनबाद

: मैथन में झारखंड-बंगाल सीमा पर वाहनों की जांच शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही