Search

 
 
 

रांची में फिर दिनदहाड़े धांय-धांय, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या

 
Ranchi : पूर्व जिला परिषद के सदस्य अनिल टाइगर को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना बुधवार को जिले के कांके थाना क्षेत्र स्थित कांके चौक के पास हुई है. जहां बाइक पर सवार अपराधियों ने अनिल टाइगर को गोली मार दी. जानकारी के अनुसार, अनिल टाइगर कांके के चौक के पास खड़े थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. मामले की पुष्टि करते हुए रांची ग्रामीण एसपी ने बताया कि अनिल टाइगर नाम के व्यक्ति को गोली मारी गयी है, मामले की जांच की जा रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही