Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकेश चंद्रशेखर का LG को और एक पत्र, सिसोदिया को जेल में मिल रहा VVIP ट्रीटमेंट, केजरीवाल झूठ फैला रहे हैं

NewDelhi : तिहाड़ जेल में सिसोदिया को VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा है. ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी को जेल से पत्र लिख कर यह बात कही है. सुकेश चंद्रशेखर ने सिसोदिया को जेल में VVIP ट्रीटमेंट मिलने की जांच करवाने की मांग की है. बता दें कि सुकेश ने दिल्ली के CM केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया को लेकर झूठ फलाने का आरोप भी लगाया है. इसे भी पढ़ें : तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-will-not-appear-before-cbi-today-citing-his-wifes-hospitalization/">तेजस्वी

यादव आज सीबीआई के सामने नहीं होंगे पेश, पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने का दिया हवाला

जेल-प्रशासन पूरी तरह आम आदमी पार्टी के हाथ में कठपुतली है

सुकेश के अनुसार केजरीवाल मनीष सिसोदिया की असुरक्षा की झूठी खबर फैला रहे हैं. कहा कि मनीष सिसोदिया को जेल नंबर 1 के 9 नंबर वार्ड में रखा गया है. सुकेश ने कहा कि यह तिहाड़ जेल का सबसे VVIP वार्ड है. सुकेश के पत्र के अनुसार वार्ड 9 में सुब्रतो राय सहारा, अमर सिंह, A राजा , कलमाडी, सजंय चंद्रा जैसे कैदियों को रखा गया था. मनीष सिसोदिया का VVIP वार्ड में पूरा ध्यान रखा जा रहा है. सुकेश ने आरोप लगाया कि जेल-प्रशासन पूरी तरह आम आदमी पार्टी के हाथ में कठपुतली है. साफ कहा कि सत्येंद्र जैन जेल के कर्मचारियों पर नियंत्रण रखते हैं. इसे भी पढ़ें :  लालू">https://lagatar.in/nitish-broke-silence-on-ed-cbi-raid-on-lalu-family-said-if-we-come-together-again-then-investigation-started/">लालू

परिवार पर ED-CBI की रेड पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा-हम दोबारा साथ आये तो फिर जांच होने लगी

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर केंद्र पर हमला बोला

आज शनिवार को मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट किया है. जेल से मनीष सिसोदिया ने लिखा कि साहेब जेल में डालकर मुझे कष्ट पहुंचा सकते हो, मगर मेरे हौसले नहीं तोड़ सकते, कष्ट अंग्रेजो ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को दिये, मगर उनके हौसले नहीं टूटे. इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि आज तक सुना था कि देश में स्कूल खुलते हैं तो जेल बंद होते है, लेकिन अब इन लोगो ने तो देश में स्कूल खोलने वालों को ही जेल में बंद करना शुरू कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही