Search

 
 
 

रांची को जाम मुक्त करने के लिए जल्द बनेगी एक और सड़क

 
  • पंडरा- कांके रोड फोरलेन का आरसीडी जल्द करेगा निविदा फाइनल
  • सितंबर-अक्टूबर तक निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद
  • कांके-बोड़ेया इनर रोड भी होगा चौड़ा, रिंग रोड से जुड़ेगा 
Ranchi : रांची को जाम मुक्त करने के लिए जल्द ही एक और नयी सड़क बनाने का काम शुरू होगा. पंडरा- कांके सड़क को फोरलेन करने का काम अब अंतिम चरण में है. पथ निर्माण विभाग इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर इसे फाइनल करेगा. उम्मीद है कि सितंबर - अक्टूबर के बीच इसका काम शुरू हो जायेगा. यह सड़क बन जाने के बाद पिस्का मोड़ और रातू रोड का ट्रैफिक बोझ और कम हो जाएगा. इस सड़क की मंजूरी कैबिनेट से पहले ही मिल चुकी है.

इस सड़क से यह होगा फायदा 

  • डालटनगंज, लोहरदगा से आने वाले बड़े वाहनों को पिस्का मोड़ और रातू रोड आने की जरूरत नहीं होगी.
  • ये वाहन सीधे पंडरा फोरलेन से प्रवेश करके कांके रोड होते हुए रिंग रोड पकड़कर हजारीबाग की ओर या अन्य मार्ग की ओर जा सकेंगे.
  •  इससे पिस्का मोड़ पर दबाव घटेगा. एलिवेटेड सड़क बनने और इस सड़क के फोरलेन होने से पिस्का मोड़ और रातू रोड पर दबाव खत्म हो जाएगा और यातायात सुगम हो जाएगी.
  • हजारीबाग रोड या पतरातू की ओर से आने वाले वाहनों को अगर पंडरा, लोहरदगा या डालटनगंज जाना हो तो सीधे इस सड़क को पकड़कर पंडरा होते निकल जाएंगे.

कांके-बोड़या सड़क को रिंग रोड से जोड़ने की योजना

शहर को जाम मुक्त करने के लिए कांके-बोड़ैया सड़क का चौड़ीकरण होगा. यह सड़क बन जानने से रिंग रोड से हजारीबाग रोड से आने- वाले वाहन कांके ब्लॉक चौक होते हुए कांके रोड में आ सकेंगे. इसके बाद कांके रोड- पंडरा फोरलेन पकड़कर सीधे लोहरदगा-डालटनगंज मार्ग पर जा सकते हैं. इसके सर्वे का काम पूरा हो चुका है. टेंडर निकालने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

निविदा निकालने की प्रकिया अंतिम चरण में

दोनों सड़कों की निविदा निकालने की प्रकिया अंतिम चरण में है. एक- दो महीने के अंदर काम शुरू हो जाने की उम्मीद है. रातू रोड- पिस्का मोड़ पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए ये दोनों सड़कें काफी अहम हैं. -इजराइल अंसारी, ईई आरसीडी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही