Search

 
 
 

आजसू को फिर झटका, रांची जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने किया किनारा

आजसू पार्टी के रांची जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू ने पार्टी से किनारा कर लिया है. उन्होंने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को भेजे इस्तीफे में पार्टी छोड़ने की वजह व्यक्तिगत कारण बताया है.
 

Ranchi : आजसू पार्टी के रांची जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू ने पार्टी से किनारा कर लिया है. उन्होंने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को भेजे इस्तीफे में पार्टी छोड़ने की वजह व्यक्तिगत कारण बताया है.

Uploaded Image

कहा कि वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे और इस दौरान उन्हें सहयोग मिलता रहा, जिसके लिए वह आभारी हैं. हालांकि, अब वह व्यक्तिगत कारणों से पार्टी की जिम्मेदारियों से अलग हो रहे हैं.

 

दिलीप कुमार साहू बुण्डू प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख भी रह चुके हैं. बताते चलें कि आजसू पार्टी पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रही है. हाल ही में पार्टी के कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं, जिनमें केंद्रीय महासचिव रीना गोडसोरा और विजय साहू शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही