Search

 
 
 

सीएम को ED का एक और समन, 27 से 31 जनवरी के बीच उपस्थित होने को कहा

 
Ranchi: जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएम  हेमंत सोरेन को फिर समन भेजा है. ईडी ने सोमवार को सीएम को पत्र भेजकर 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच उपस्थित होने को कहा है. बता दें कि बीते 20 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन से उनके आवास पर जाकर सात घंटे तक पूछताछ की थी. ईडी के अधिकारियों ने सीएम आवास में एक अलग कमरे में पूछताछ की थी. इस दौरान रांची, दिल्ली और कई राज्यों से आये ईडी के अधिकारियों ने उनसे सवाल पूछे थे. इससे पहले, ईडी के अधिकारी कई दस्तावेज और फाइल लेकर सीएम आवास पहुंचे थे. साथ ही सीएम से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट लेकर भी ईडी के अधिकारी आये थे. ईडी ने पहले से ही करीब 50 सवालों की लिस्ट बना रखी थी. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-shri-ramotsav-celebrated-puja-aarti-havan-and-bhandara-organized-in-temples/">हजारीबाग

: मनाया गया श्रीरामोत्सव, मंदिरों में पूजा-आरती, हवन और भंडारे का आयोजन

ईडी ने सीएम को कब-कब बुलाया बयान लेने के लिए

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन का बयान लेने के लिए पहला समन जारी कर 14 अगस्त 2023 को बुलाया था. दूसरा समन जारी कर 24 अगस्त, तीसरे समन पर 9 सितंबर, चौथे समन पर 23 सितंबर, पांचवें समन पर 4 अक्टूबर और छठे समन पर 12 दिसंबर को बुलाया था. लेकिन सांतवे समन का तरीका बदल गया. ईडी ने सीएम से कह दिया कि आप 30 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच बयान दर्ज कराने के लिए ईडी दफ्तर आएं या खुद जगह तय करें. लेकिन आठवीं बार ईडी ने 13 जनवरी को पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया कि अगर 16 से 20 जनवरी के बीच आप नहीं आते हैं तो टीम को खुद आपके पास आना पड़ेगा.अब एक बार फिर से ईडी ने 27 से 31 जनवरी के बीच बुलाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही