Search

 
 
 

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी, आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है. परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को राज्य के 8 जिलों—रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर एवं दुमका में किया गया था.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है. परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को राज्य के 8 जिलों—रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर एवं दुमका में किया गया था.

 

आयोग ने परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र-01, प्रश्न पत्र-02 एवं प्रश्न पत्र-03 की औपबंधिक (प्रोविजनल) उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग प्रकाशित कर दी है.

 

अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा. इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर एक अलग लिंक जारी किया जाएगा.

 

 इसके माध्यम से निर्धारित अवधि के भीतर अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्ति (साक्ष्य सहित) दर्ज कर सकेंगे. सभी प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए केवल एक ही मौका दिया जाएगा.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद या अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा. भ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते उत्तर कुंजी का मिलान कर अपनी आपत्तियां दर्ज करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही