Search

 
 
 

शून्यकाल के 1935 में 1255 सवालों के जवाब अबतक नहीं मिले, स्पीकर ने जताई नाराजगी

 

विधानसभा के बजट सत्र को लेकर स्पीकर ने अफसरों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक

Ranchi: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है. इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. स्पीकर ने अधिकारियों को बजट सत्र में पिछले सत्र के लंबित सवालों, ध्यानाकर्षण, निवेदन, शून्यकाल, सरकारी आश्वासन और अनागत प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. स्पीकर ने कहा कि अबतक शून्यकाल की 1935 में से 1255 सवालों के जवाब विधानसभा को प्राप्त नहीं हुए हैं. इसे लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई. कहा कि विधायक विशेष परिस्थिति में शून्यकाल के प्रश्न डालते हैं. एक कार्यदिवस में 25 शून्यकाल प्रश्न स्वीकृत किये जाते हैं. इनकी संख्या ज्यादा होने के कारण इनका उल्लेख एटीआर में भी नहीं हो पाता. इसलिए शून्यकाल के सवालों के जवाब समय पर उपलब्ध कराए जाएं. स्पीकर ने बजट सत्र में पेश होने वाले विधायकों और संशोधित होने वाले विधायकों की प्रतियों को भी विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया. सत्र के दौरान विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य सचिव एल ख्यांगते, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही