Search

 
 
 

राजधानी रांची में चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

 
 Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए  मंगलवार को विभिन्न इलाकों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. रांची में कई चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर चलाये गये अभियान के तहत पुलिस ने दो एवं चारपहिया वाहनों की जांच की. कागजात के साथ चालक की भी तलाशी ली गयी.

एसएसपी का थानेदारों को लगातार चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश 

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में  मेन रोड, रातू रोड, कचहरी चौक आदि जगहों पर अभियान चला. एसएसपी ने थानेदारों को लगातार चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है. अभियान में पीसीआर के अलावा गश्ती पुलिस की टीम भी शामिल थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही