Search

 
 
 

Palamu News: जिले में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट व ट्रिपल लोड चालकों पर हुई कार्रवाई

पलामू पुलिस ने रविवार को जिलेभर में एंटी क्राइम अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत सघन वाहन जांच अभियान चलाया. शाम 4 बजे से 6 बजे तक चले इस अभियान के दौरान जिले के 15 चिन्हित स्थानों पर दो-दो थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: पलामू पुलिस ने रविवार को जिलेभर में एंटी क्राइम अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत सघन वाहन जांच अभियान चलाया. शाम 4 बजे से 6 बजे तक चले इस अभियान के दौरान जिले के 15 चिन्हित स्थानों पर दो-दो थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की. अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराना था.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार चार तरह के एंटी क्राइम अभियान संचालित किए जा रहे हैं. इसके तहत अलग-अलग समय पर विशेष जांच अभियान चलाए जाते हैं. इसी क्रम में रविवार को शाम 4 बजे से 6 बजे तक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. 

Uploaded Image

वाहनों की चेकिंग करती पुलिस 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक अभियान में दो थाना क्षेत्रों की पुलिस को संयुक्त रूप से लगाया जाता है, ताकि अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके.

 

अभियान के दौरान पुलिस ने हेलमेट पहनने, ट्रिपल लोडिंग और अन्य यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की. साथ ही वाहनों की डिक्की एवं अन्य हिस्सों की तलाशी लेकर हथियार, शराब, मादक पदार्थ तथा अन्य प्रतिबंधित सामान की भी जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान और अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई.

 

पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 724 वाहनों की जांच की गई. इनमें 418 दोपहिया एवं 306 चारपहिया वाहन शामिल थे. जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 05 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया.

 

वहीं 04 अन्य दोपहिया वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई.अभियान के दौरान नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगी 10 चारपहिया वाहनों की खिड़कियों से ब्लैक फिल्म हटाई गई. पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करवाहनों का उपयोग करने की हिदायत दी.


अभियान के तहत लेस्लीगंज और तरहसी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बैरिया मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई चारपहिया वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म हटाई गई. 

 

वहीं हेलमेट नहीं पहनने, ट्रिपल लोडिंग करने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों का चालान किया गया. अभियान में लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, तरहसी थाना प्रभारी राजेश रंजन, एसआई मनींद्र कुमार शर्मा सहित दोनों थानों के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही