Search

 
 
 

बांग्लादेश में भारत विरोधी नारे और भारत-बांग्लादेश संबंधों की चिंताः अशोक गहलोत

 
Lagatar Desk : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि विजय दिवस पर बांग्लादेश में भारत विरोधी नारे लगे. उन्होंने भारत-बांग्लादेश के वर्तमान संबंधों पर चिंता जाहिर की है. अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एकाउंट्स एक्स पर लिखा है- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय दिवस के अवसर पर बांग्लादेश में भारत विरोधी नारे लगने की घटना ने एक नई चिंता को जन्म दिया है. 1971 में प्रधानमंत्री श्री इंदिरा गांधी के मजबूत नेतृत्व में, भारत ने बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध भी रहे हैं. हालांकि हाल के घटनाक्रम इस मित्रता में कटुता लाने वाले हैं, जो कि अत्यंत चिंताजनक है. https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1868919332857934205

उन्होंने आगे लिखा है- बांग्लादेश के साथ भारत के व्यापारिक रिश्ते भी मजबूती से जुड़े हुए हैं, खासकर उत्तर पूर्व के राज्यों में रोजमर्रा का व्यापार इसमें शामिल है, जो वर्तमान में बाधित हो चुका है. इसके अलावा आशुपुर में 1971 के युद्ध में योगदान देने वाले भारतीय सैनिकों की याद में बन रहे एक मेमोरियल का काम भी रुका हुआ है. वहीं वहां रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन भारत सरकार की ओर से इस मुद्दे पर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह भी विचारणीय है कि बांग्लादेश युद्ध विजय के दिन अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी को दुर्गा कहा था, लेकिन पिछले विजय दिवस पर भारत सरकार ने इस अवसर को मनाने के लिए बड़े पैमाने पर कोई आयोजन नहीं रखा. भारतीय सेना ने इस युद्ध में 90,000 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों का समर्पण करवाया था, जो इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है. क्या यह हमारी जिम्मेदारी नहीं है कि हम इस ऐतिहासिक विजय को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं और इसकी महत्ता को मनाएं. अशोक गहलोत ने आगे कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश में बढ़ रहे भारत विरोधी माहौल और हिंदू अल्पसंख्यकों के प्रति हो रही हिंसा पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है. भारत सरकार को कूटनीतिक चैनलों के जरिए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से बहाल किया जा सके और मित्रता की पुरानी भावना को पुनर्जीवित किया जा सके. इसे भी पढ़ें -वन">https://lagatar.in/one-nation-one-election-bill-introduced-in-lok-sabha-opposition-opposes-tdp-ysr-congress-in-support/">वन

नेशन वन इलेक्शन… विधेयक  लोकसभा में पेश…विपक्ष का विरोध, टीडीपी, YSR कांग्रेस समर्थन में…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही