Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कनाडा में ​मंदिर पर लिखे गये भारत विरोधी नारे, भारतीय दूतावास ने कार्रवाई की मांग की

Ottawa : कनाडा के मिसिसॉगा स्थित मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गये हैं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं. टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी कड़ी निंदा की है. साथ ही कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि हम मिसिसॉगा में मंदिर को विरूपित करने और उस पर भारत विरोधी नारे लिखने की निंदा करते हैं. हमने कनाडा की सरकार से मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. (पढ़ें, BBC">https://lagatar.in/income-tax-raid-continues-in-bbc-office-even-today-officials-are-investigating-for-the-last-19-hours/">BBC

के ऑफिस में आज भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी, पिछले 19 घंटे से अधिकारी कर रहे जांच)

इससे पहले भी कनाडा में हो चुकी हैं ऐसी चार घटनाएं

यह पहली बार नहीं है कि कनाडा में किसी मंदिर को भारत विरोधी नारों और चित्रों से विरूपित किया गया है. एक साल के अंदर यह चौथी घटना है, जब यहां हिंदू के मंदिर को निशाना बनाया गया है. इससे पहले जनवरी में ब्रैंपटन में एक मंदिर पर हिंदू विरोधी नारे लिखे गये थे और मंदिर में तोड़फोड़ की गयी थी. पिछले साल जुलाई में भी ब्रैंपटन में इस तरह की तीन घटनाएं हो चुकी हैं. सितंबर 2022 में भी कनाडा के एक मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे गये थे. इस घटना में खालिस्तान समर्थकों पर आरोप लगे थे. वहीं जुलाई 2022 में ग्रेटर टोरंटो इलाके में रिचमंड हिल नामक जगह पर हिंदू मंदिर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया गया था. इस घटना में भी आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लगे थे. इसे भी पढ़ें : CBSE">https://lagatar.in/cbse-10th-and-12th-board-exam-starts-from-today-38-83-lakh-children-will-be-included/">CBSE

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 38.83 लाख छात्र होंगे शामिल

कनाडा में धर्म, सेक्सुअल ओरिएंटेशन और नस्ल से जुड़े हेट क्राइम 72 फीसदी बढ़े

बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने पिछले साल सितंबर में कड़े शब्दों में बयान जारी किया था. कहा था कि भारतीयों के खिलाफ घृणा और भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़े मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है. भारत सरकार ने इन घटनाओं की उचित जांच का आग्रह किया था. कनाडा सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2019 और 2021 के बीच कनाडा में धर्म, सेक्सुअल ओरिएंटेशन और नस्ल से जुड़े हेट क्राइम के 72 फीसदी मामले बढ़े हैं. इससे अल्पसंख्यक समुदायों विशेष रूप से भारतीय समुदाय में खौफ बढ़ा है. इसे भी पढ़ें : आरोग्यम">https://lagatar.in/arogyam-scam-one-person-one-building-different-allotments/">आरोग्यम

स्कैम : एक व्यक्ति, एक बिल्डिंग, आवंटन अलग-अलग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही