Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डेंटल छात्रों के लिए एंटी रैगिंग कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रिम्स के डेंटल कॉलेज में डेंटल के छात्रों के लिए पहली बार एंटी रैगिंग जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एंटी रैगिंग कमिटी की ओर से डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश की अध्यक्षता में यह आयोजन हुआ. इस दौरान रिम्स निदेशक डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, डीन डॉ. विद्यापति और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. शिव प्रिये मौजूद थे. मुख्य अतिथि के तौर पर डेंटल काउंसिल के एक्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर डॉ. विवेक कुमार मौजूद थे. उन्होंने छात्रों को रैगिंग के दुष्प्रभाव और जीवन पर उसके बुरे नतीजे को लेकर जानकारी दी. वहीं प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने रैगिंग करते पकड़े जाने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/there-is-loot-of-water-forest-and-land-in-jharkhand-cm-hemant-should-conduct-a-high-level-investigation-bandhu-tirkey/">झारखंड

में जल, जंगल, जमीन की लूट मची है, सीएम हेमंत कराएं उच्च स्तरीय जांच : बंधु तिर्की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही