Search

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में असामाजिक तत्वों ने बरघशेखा भवानी मंदिर में तोड़फोड़ की, प्रशासन ने जांच के आदेश दिये

Srinagar : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के मट्टन क्षेत्र में शनिवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा 100 साल पुराने  बरघशेखा भवानी माता मंदिर में तोड़फोड़ किये जाने की जानकारी सामने आयी है. घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मंदिर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.  प्रशासन ने मामले के जांच करने के आदेश दे दिये हैं. फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. पुलिस ने मंदिर पर हमले को लेकर कहा, हमें लगभग दो बजकर 10 मिनट पर विश्वसनीय सूत्रों से पता चला कि मट्टन पर्वत श्रृखंला स्थित बरघशेखा भवानी मंदिर को कुछ बदमाशों ने खंडित कर दिया है. कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जांच के आदेश जारी किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-counting-of-votes-begins-in-bhabanipur-jangipur-and-samserganj/">पश्चिम

बंगाल : भबानीपुर, जंगीपुर और समसेरगंज में वोटों की गिनती शुरू, सीएम ममता बनर्जी के भाग्य के फैसले का इंतजार  

पुलिस इन तत्वों को जल्द गिरफ्तार करे :  भाजपा

बता दें कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीवाईएसपी मुख्यालय अनंतनाग की अध्यक्षता में एसएसपी अनंतनाग ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है. प्रशासन ने आम जनता से अनुरोध किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. भाजपा नेता सुनील शर्मा ने कहा कि ऐसे तत्वों को जल्द पकड़ा जाना चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए. वे मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे.  कहा कि यह हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी, मैंने खुद वहां जाकर देखा कि मंदिर को काफी नुकसान हुआ है. पुलिस को इन तत्वों को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :  मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-drugs-party-was-going-on-luxury-cruise-in-the-sea-ncb-raided-shahrukh-khans-son-aryan-was-also-in-the-party/">मुंबई

के समंदर में लग्जरी क्रूज पर चल रही थी ड्रग्स पार्टी, NCB ने छापा मारा, कोकीन, हशीश बरामद, शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी था पार्टी में

महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला ने मंदिर पर हमले की निंदा की

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती मंदिर पर हमले की ने निंदा की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, मट्टन में माता मंदिर में दुर्भावनापूर्ण क्षति और तोड़फोड़ की खबरों से आहत और व्यथित हूं. अपने पंडित भाइयों को आश्वस्त करना समय की मांग है. एसएसपी अनंतनाग और डीसी अनंतनाग से अनुरोध है कि मामले को तुरंत देखें. नेशनल कांफ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट करते हुए कहा, ‘अस्वीकार्य. मैं इस तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करता हूं और प्रशासन विशेष रूप जम्मू-कश्मीर पुलिस से अपील करता हूं कि दोषियों की पहचानकर उनके ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//