Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोविड मरीजों के लिए एंटीबॉडी कॉकटेल दवा अब राज अस्पताल रांची में उपलब्ध

Advertisement
Advertisement

Ranchi: कोरोना मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है. कोरोना के खिलाफ जंग में एंटीबॉडी कॉकटेल दवा काफी कारगर मानी जा रही है. खुशी की बात यह है कि अब यह दवा रांची के प्रसिद्ध राज अस्पताल में उपलब्ध है. यह वही दवा है, जिससे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना संक्रमित होने पर इलाज किया था.

इसे भी पढ़ें-  शहरी">https://lagatar.in/rise-in-land-prices-in-urban-areas-doranda-and-hinoo-in-ranchi-may-be-the-most-expensive-land/79423/">शहरी

इलाकों में जमीन की कीमतों में वृद्धि तय, रांची के डोरंडा और हिनू में सबसे महंगी हो सकती है जमीन      

एक डोज की कीमत लगभग 60 हजार रुपये

चिकित्सकों का कहना है कि कोविड की पहाचान होने पर यह दवा दी जा सकती है. कोरोना संक्रमित होने पर यह दवा दो घंटे के अंदर दिया जा सकता है. उसके बाद मरीज अपने घर जा सकता है. इसकी एक खुराक कोरोना पर प्रभावकारी होता है. वैसे यह काफी खर्चीला होता है. इसकी एक डोज की कीमत लगभग 60 हजार पड़ता है. दो मरीज हो तो लगभग सवा लाख हो जाता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इससे मरीजों को काफी राहत मिलती है.

इसे भी पढ़ें-   राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-continues-to-attack-modi-government-questions-zero-vaccine-policy-black-fungus/79312/">राहुल

गांधी का मोदी सरकार पर हल्ला बोल जारी, जीरो वैक्सीन नीति, ब्लैक फंगस पर सवाल दागे     

डॉ. एके सिन्हा और डॉ. मोहिब से कर सकते हैं संपर्क

गंभीर मरीजों को रेमडेसिविर जैसी कोई और दवा नहीं दी जा सकती है. ऐसे मरीजों के लिए एंटीबॉडी कॉकटेल बेहतर दवा है. बता दें कि ऐसे मरीज दवा के लिए राज अस्पताल के स्पेशलिस्ट डॉ. एके सिन्हा और चीफ इंटेंसिविस्ट डॉ. मोहिब से संपर्क कर सकते हैं. लेकिन यह भी याद रखना है कि यह शरुआती दौर में अच्छा काम करता है. बता दें कि यह दवा भारत में 25 मई को लांच किया गया है. यह रांची में भी उपलब्ध है. यह दवा अमेरिका से मंगाया गया है. भारत में सिपला कंपनी द्वारा वितरित किया जा रहा है. इसलिए अब मरीजों को फिक्र करने की जरूरत नहीं है. उन्हें हिम्मत के साथ कोरोना का मुकाबला करना है.

इसे भी पढ़ें-  दुमका">https://lagatar.in/number-covid-infections-decreased-dumka-3-positives-found-today/78296/">दुमका

में कोविड संक्रमितों की संख्या घटी, 3 पॉजिटिव मरीज मिले      

 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही