Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असामाजिक तत्वों ने सरना झंडा के साथ किया छेड़छाड़, विरोध में सड़क जाम समेत रामगढ़ की कई अहम खबरें

Ramgarh : बरकाकाना पीरी मुख्य मार्ग स्थित सीआईसी बस्ती के सरना स्थल पर लगाए गए सरना झंडा तथा पीरी में आयोजित यज्ञ को लेकर लगाए गए झंडा के साथ बुधवार देर रात असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की. इससे आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को सड़क जाम कर अपनी नाराजगी जताई. वार्ड पार्षद सनीयारो बाड़ला ने बताया कि सरना स्थल आदिवासियों के लिए आस्था का केंद्र है. जहां आदिवासी समुदाय के लोग अपनी रीति रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं. गुरुवार की सुबह सरना स्थल के आसपास के लोगों के द्वारा बताया गया कि सरना स्थल पर स्थापित सरना ध्वज को असामाजिक तत्वों द्वारा गिरा दिया गया है. सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग सरना स्थल पहुंचे. धार्मिक स्थल में हुए छेड़छाड़ को लेकर उपस्थित सभी आदिवासी समुदाय के लोग आक्रोशित होकर रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग को बैंक ऑफ इंडिया सीआईसी बस्ती के समीप जाम कर दिया. वहीं दूसरी ओर पीरी कोइरीटोला में आयोजित यज्ञ को लेकर लगाए गए झंडा को भी असामाजिक तत्व द्वारा उखाड़ कर जमीन पर फेंक दिया गया. सूचना मिलते ही बरकाकाना ओपी प्रभारी शशि प्रकाश सड़क जामकर्ताओं से बातचीत कर जाम को हटाया.

डीसी ने की समीक्षा बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/27rc_m_111_27042023_1.jpg"

alt="डीसी ने की समीक्षा बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश" width="1152" height="520" /> डीसी ने की समीक्षा बैठक, दिए कई दिशा-निर्देशआधारभूत संरचना एवं विभिन्न परियोजनाओं को लेकर गुरुवार को डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई. डीसी ने बरलांगा-कसमार सड़क निर्माण के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान कार्य प्रगति की जानकारी ली, साथ ही शत प्रतिशत मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित करने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने सांडी-रजरप्पा मार्ग में बाकी बचे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान डीसी ने जुडको, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, टिस्को, सीसीएल सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. साथ ही एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के बाद जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. डीसी ने सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को किए जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराने का निर्देश दिया.

हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स पर कव्वाली का आयोजन

[caption id="attachment_621715" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/27rc_m_254_27042023_1.jpg"

alt="कव्वाली का आयोजन" width="1280" height="1219" /> कव्वाली का आयोजन[/caption]   हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के मौके पर नयानगर बरकाकाना स्टेज में कव्वाली मुकाबले का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद, विशिष्ट अतिथि पतरातू प्रमुख कौशल्या देवी शामिल हुई. शुरुआत में अतिथियों को बुके और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया. संबोधित करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि नयानगर का मजार भाईचारे, कौमी एकता और मुहब्बत का पैगाम देती है. यही वजह है कि सभी समुदाय के लोग हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता के मजार पर मन्नत मांगने आते हैं. साथ ही उर्स मनाने में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. कव्वाली मुकाबला उत्तर प्रदेश कानपुर के कव्वाल इंतिजार शाबरी तथा उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर की कव्वाला रौनक परवीन के बीच हुआ. जिसमें इंतिजार साबरी ने दीवाने तेरे दर पर आते हैं ख्वाजा.., ख्वाजा तेरे दर का दीदार हो जाए.., मां जैसी जहां में औरत ना मिलेगी... आदि कव्वाली प्रस्तुत कर लोगों को झुमने पर विवश कर दिया. कव्वाली का श्रोताओं ने खूब आनंद उठाया. इसे भी पढ़ें : BREAKING-">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-dearness-allowance-of-state-employees-increased-approval-on-26-proposals/">BREAKING-

झारखंड कैबिनेट : राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा, 26 प्रस्तावों पर मुहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही