Search

 
 
 

एंटोनियो गुटेरेस ने ओमान के तट पर टैंकर पर हुए हमले की निंदा की, तीन भारतीय मारे गये थे

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने ओमान के तट के पास पलाऊ के झंडे वाले टैंकर पर हुए हमले की निंदा की है. इस हमले में तीन भारतीय नाविक मारे गये थे. गुटेरेस के  प्रवक्ता ने यह जानकारी दी,
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक

UN : संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने ओमान के तट के पास पलाऊ के झंडे वाले टैंकर पर हुए हमले की निंदा की है. इस हमले में तीन भारतीय नाविक मारे गये थे. गुटेरेस के  प्रवक्ता ने यह जानकारी दी,  

 

बुधवार को, पलाऊ के झंडे वाले एक और टैंकर MT Settebello पर हमला हुआ था, जिसमें टैंकर पर  सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गयी थी.  संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने गुरुवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा, खास बात यह है कि सेटेबेलो टैंकर पर हमला हुआ और कई भारतीय नाविक मारे गये.

 

डुजारिक ने कहा कि यह एक ऐसा हमला है जिसकी इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइज़ेशन (IMO) के महासचिव ने साफ़ तौर पर निंदा की है. स्टीफन डुजारिक  ने कहा कि हम उस बात का पूरी तरह से समर्थन और अनुमोदन करते है.

 

डुजारिक  IMO महासचिव आर्सेनियो डोमिंग्वेज़ द्वारा जारी उस बयान का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उन्होंने ओमान के तट के पास पलाऊ के झंडे के तहत चल रहे टैंकर MT सेटेबेलो पर हुए हमले पर गहरा दुख कड़ी निंदा ज़ाहिर की थी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही