Search

 
 
 

2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट अनुकूल रॉय ने ली थी

 
Ranchi : झारखंड रणजी टीम से हाल के दिनों में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. इनमें से एक खिलाड़ी झारखंड के ऑल राउंडर अनुकूल रॉय भी हैं. अनुकूल का जन्म झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में 30 नवंबर 1998 को हुआ. हलांकि उन्होंने अपना बचपन बिहार के समस्तीपुर में बिताया है. बचपन से ही उनमें क्रिकेट को लेकर जुनून था. अनुकूल के पिता सुधाकर रॉय बेटे के जुनून को देख कर चिंतित रहते थे. हालांकि बेटे की क्रिकेट में रुचि को देखते हुए उन्होंने इसी खेल में बेटे को आगे बढाया. पिता के साथ-साथ अनुकूल को नाना का भी काफी सहयोग मिला. पढ़ाई में अनुकूल का मन बचपन से ही नहीं लगता था, जिस वजह से उन्होंने 9 क्लास तक ही पढाई की. जिसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट की तरफ लगा दिया.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में किया कमाल

2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे अनुकूल ने उस प्रतियोगिता में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाए थे. इस प्रतियोगिता में अनुकूल ने बल्ले से भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान किया था. इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अनुकूल ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था. फाइनल मुकाबले में उन्होंने विपक्षी टीम के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल टीम में मिला मौका 

2019 के आईपीएल में मुंबई की टीम ने अनुकूल पर पहली बार दांव लगाया. 2019 से 2021 तक वे मुंबई की टीम से जुड़े रहे. जहां उन्हें 3 मैच खेलने का मौका मिला. इन मैचों में उन्होंने 7.33 की रन रेट से गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए. वहीं 2022 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता की टीम ने 20 लाख रुपये में अनुकूल को खरीदा.

फर्स्ट क्लास में अनुकूल ने 1 नवंबर 2018 को डेब्यू किया

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अनुकूल ने कुल 21 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.3 की औसत से 971 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में 21 मैचों में 25.8 की औसत से 63 विकेट चटकाए हैं. लिस्ट ए में उन्होंने 40 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.2 की औसत से 815 रन बनाए हैं. जबकि गेंदबाजी में 32.8 की औसत से 39 विकेट चटकाए हैं. टी20 में अनुकूल ने 37 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 140.9 की स्ट्राइक रेट से 324 रन बनाए हैं. वहीं 6.95 की इकॉनामी से गेंदबाजी करके 23 विकेट चटकाए हैं. इसे भी पढ़ें – सीबीएसई">https://lagatar.in/ranchi-returns-with-victory-in-cbse-national-football-championship/">सीबीएसई

नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में जीत के साथ रांची की वापसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही