Search

 
 
 

लाइवस्ट्रीम में Anurag Dobhal का एक्सीडेंट, Elvish Yadav ने शेयर किया पोस्ट

यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने कथित तौर पर इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी कार क्रैश करके सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Lagatar desk : यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने कथित तौर पर इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी कार क्रैश करके सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल अनुराग का अस्पताल में इलाज चल रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक वह ICU में भर्ती हैं.

 

एक्सीडेंट के बाद के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं. इन वीडियो में लोग अनुराग की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह एक करीबी शख्स का नाम पुकारते नजर आ रहे हैं. अनुराग की हालत देखकर कई टीवी एक्टर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने उन्हें सपोर्ट किया है और ट्रोलिंग करने वालों को भी फटकार लगाई है.

 

 

एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया

यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी इस मामले पर  अपनी प्रतिक्रिया दी है. एल्विश ने कहा कि वह आमतौर पर किसी के पर्सनल या फैमिली मैटर पर कमेंट करने से बचते हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अनुराग डोभाल के लिए हालात जल्द ही बेहतर होंगे.

 

एल्विश यादव ने X (पहले ट्विटर) पर ‘गेट वेल सून’ मैसेज शेयर करते हुए लिखा,हालांकि मैं किसी के पर्सनल या फैमिली मैटर में नहीं बोलता, लेकिन जो भी अनुराग भाई के साथ चल रहा है, मुझे उम्मीद है कि सब जल्द ठीक हो जाएगा. गेट वेल सून अनुराग भाई.

 

 

रजत दलाल ने जताई नाराजगी

वहीं, बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट रजत दलाल ने अनुराग डोभाल के कथित सुसाइड अटेम्प्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. अपने इंस्टाग्राम लाइव में रजत ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कौन सही है और कौन गलत, लेकिन इस तरह का कदम बिल्कुल भी मंजूर नहीं है.

 

रजत ने कहा,कोई कुछ भी बोले, यह चीज गलत है और मंजूर नहीं है. तुम्हारा बच्चा इस दुनिया में आने वाला है, यह खुशी और गर्व की बात है. ऐसे समय में अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश करना सही नहीं है.

 

 

 

लाइव वीडियो में दिखे परेशान

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अनुराग डोभाल कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव कर रहे थे और काफी परेशान नजर आ रहे थे. वीडियो में वह अपनी जिंदगी में प्यार की कमी और इमोशनल स्ट्रगल के बारे में बात करते दिखाई दिए.

वीडियो में एक जगह वह कहते हैं,अगर मैं दोबारा पैदा हुआ, तो मां प्लीज मुझे प्यार देना… मुझे प्यार की बहुत जरूरत थी.वीडियो के आखिर में वह कहते हैं, चलो आखिरी राइड पर चलते हैं. इसके कुछ देर बाद खबर आई कि उनकी कार रोड डिवाइडर से टकरा गई और लाइवस्ट्रीम अचानक खत्म हो गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सीडेंट के समय अनुराग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से टोयोटा फॉर्च्यूनर चला रहे थे. हादसे के बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही