Search

 
 
 

रांची: मृतक अधिवक्ता गोपाल के परिजनों से मिले डीजीपी अनुराग गुप्ता

 
Ranchi: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र मधुकम स्थित महुआ टोली में सिविल कोर्ट के वकील गोपाल कृष्ण उर्फ गोपी बाबू की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी. इस घटना के दूसरे दिन शनिवार को डीजीपी डीजीपी अनुराग गुप्ता अधिवक्ता के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे. डीजीपी ने मृतक गोपी बाबू की मां, पत्नी से काफी देर तक बातचीत की. उन्हें अपराधियों के जल्द से गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. इस दौरान डीजीपी ने परिजनों से कारण जानने का भी प्रयास किया, लेकिन घरवालों को इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं होने के कारण कुछ बता न सकें.

अपराधियों की पहचान हो गयी है

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मौके पर पत्रकारों से कहा कि एसएसपी की पूरी टीम जांच में जुटी है. तकनीकी शाखा भी सुराग ढूंढ रही है. अपराधियों की पहचान हो गयी है. उनका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उम्मीद है जल्द अपराधी रांची पुलिस की गिरफ्त में होंगे. इससे पूर्व शुक्रवार को हत्या के बाद एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के आदेश पर एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी अनुसंधान करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें - अर्थशास्त्री">https://lagatar.in/economist-conference-pm-modi-said-we-are-working-towards-global-food-security/">अर्थशास्त्री

सम्मेलन : पीएम मोदी ने कहा,  हम वैश्विक खाद्य सुरक्षा की दिशा में काम कर रहे  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही