Search

 
 
 

अनुराग गुप्ता ने झारखंड डीजीपी का प्रभार किया ग्रहण

 
Ranchi :  अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर झारखंड डीजीपी का प्रभार ग्रहण किया. गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार की रात सरकार ने एसीबी डीजी के पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को झारखंड डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया था. आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. वह गढ़वा व हजारीबाग एसपी और रांची के एसएसपी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. इसके अलावा वह बोकारो रेंज के डीआईजी के पद पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय में उन्हें लंबे समय तक एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर काम करने का भी अनुभव है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही