Search

 
 
 

अनुराग ठाकुर ने लगाया जमीन पर कब्जा करने का आरोप, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, आरोप सिद्ध हुए तो इस्तीफा दे दूंगा...

 
NewDelhi : आज गुरुवार को राज्यसभा में वक्फ बिल पेश होने से पहले अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा में दिये गये बयान पर राज्यसभा में हंगामा हो गया. बता दें कि अनुराग ठाकुर ने कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जमीन कब्जे का आरोप लगाया था. इस पर श्री खड़गे ने कहा कि अगर आरोप सिद्ध हुए तो मैं इस्तीफा दे दूंगा.

मैं सदन के नेता से माफी की उम्मीद करता हूं

आज गुरुवार को लोकसभा में अनुराग ठाकुर द्वारा उन पर लगाये गये आरोपों को निराधार करार देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे कहा, इस टिप्पणी से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है. कहा कि जब मेरे सहयोगियों ने उन्हें चुनौती दी, तो उन्हें अपनी अपमानजनक टिप्पणी वापस लेने को विवश होना पड़ा. लेकिन मेरा नुकसान हो चुका है. मैं आज खड़े होकर अनुराग ठाकुर के बेबुनियाद आरोपों की निंदा करने के लिए मजबूर हूं कहा कि मैं सदन के नेता से माफी की उम्मीद करता हूं.

भाजपा के लोग मुझे डराकर झुकाना चाहते हैं

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, अगर भाजपा के लोग मुझे डराकर झुकाना चाहते हैं, तो मैं टूट जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं. मैं डराने से डरने वाला नहीं हूं. कहा कि मेरा जीवन हमेशा संघर्षों और लड़ाइयों से भरा एक खुली किताब रहा है. अगर ठाकुर अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकते, तो उन्हें संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है. अगर वह साबित कर देते हैं कि वक्फ की एक भी जमीन पर मेरा या मेरे बच्चों का कब्जा है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा. मैं इन चीजों से नहीं डरता. मैं एक मजदूर का बेटा हूं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर बुधवार को लोकसभा में वक्फ विधेयक के विरोध को लेकर कांग्रेस पर हमलावप हुए थे. कहा था कि पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति उसके ताबूत में आखिरी कील का काम करेगी. इस क्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा था कि कर्नाटक में जो घोटाले हुए उसमें मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी आता है. आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड को मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए संपत्तियों का मैनेजमेंट करना था, लेकिन कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने गैर-जिम्मेदाराना तरीके से जमीन का इस्तेमाल एक साम्राज्य बनाने के लिए किया कहा कि वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार में लिप्त हो गये हैं. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-rahul-gandhi-raised-the-issue-of-china-anurag-thakur-retorted-mentioned-chinese-soup-and-cake-in-speeches/">लोकसभा

: राहुल गांधी ने चीन का मुद्दा उठाया, अनुराग ठाकुर का पलटवार, भाषणों में चाइनीज सूप, केक का जिक्र
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही