Search

 
 
 

राहुल गांधी पर बरसे अनुराग ठाकुर, कहा, पेगासस मोबाइल में नहीं उनके दिमाग में है, देश का अपमान करने की आदत है

 
NewDelhi : राहुल गांधी मीडिया को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. वे देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. राहुल गांधी को बार-बार झूठ बोलने और देश का अपमान करने की आदत है. भारत को बदनाम करने के लिए विदेशी धरती, विदेशी दोस्तों और विदेशी एजेंसियों का इस्तेमाल करना उनकी आदत बन चुकी है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में मोदी सरकार पर चौतरफा किये गये हमले पर पलटवार करते हुए यह बातें कहीं. राहुल गांधी के पेगासस पर दिये बयान पर कहा कि पेगासस मोबाइल में नहीं, उनके दिमाग में है. इसे भी पढ़ें : कैम्ब्रिज">https://lagatar.in/rahul-said-in-cambridge-university-he-was-advised-to-talk-carefully-pegasus-was-in-his-phone/">कैम्ब्रिज

यूनिवर्सिटी में बोले राहुल, मिली थी संभल कर बात करने की सलाह, उनके फोन में पेगासस था

त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कल के नतीजे (त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय चुनाव) बताते हैं कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. उन्होंने कहा कि नतीजे क्या आयेंगे, उन्हें पता था. ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पेगासस उनके मोबाइल में नहीं उनके दिलो-दिमाग में बैठा हुआ है. कहा कि ऐसी क्या मजबूरी थी, जो उन्होंने अपना फोन जमा नहीं कराया. उन्होंने कहा कि ये अपने विदेशी दोस्तों के जरिये बार-बार देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं. इस क्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है. इटली की प्रधानमंत्री ने क्या कहा, शायद उन्होंने (राहुल गांधी) सुना नहीं था. पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि पीएम मोदी को दुनियाभर में लोग प्यार करते हैं. इसे भी पढ़ें :विपक्षी">https://lagatar.in/mamatas-tone-on-opposition-unity-different-said-will-contest-lok-sabha-elections-alone-not-alliance-with-anyone/">विपक्षी

एकता पर ममता के सुर अलग, कहा, अकेले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी के साथ गठबंधन नहीं

संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं राहुल

पूर्वोत्तर के राज्यों के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों ने अपना प्यार मोदी जी को दिया है... मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया है... कहा कि दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है. याद दिलाया कि भारत में रिकॉर्ड एफडीआई आ रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही