Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनुराग ठाकुर ने कहा, विश्व स्तर पर पीएम मोदी की तारीफ राहुल को हजम नहीं हो रही, इसलिए उल्टा-सीधा बोल रहे हैं

Mumbai :  अमेरिका में केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हमला किये जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है. कहा कि राहुल ऐसा कर पीएम मोदी नहीं, देश का अपमान कर रहे हैं. कहा कि विश्व स्तर पर पीएम मोदी की तारीफ उनसे(राहुल) हजम नहीं हो रही है इसलिए वह उल्टा-सीधा बोल रहे हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रायोजित कार्यक्रमों में भारत विरोधी नारे लगते हैं

श्री ठाकुर ने कहा, इटली की प्रधानमंत्री कहती हैं कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले नेता हैं. दुनिया के अन्य नेता मोदी जी का सम्मान करते हैं. सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में नरेंद्र मोदी जी तीन सालों में लगातार चुने जाते हैं. यह बात कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है. इसलिए विदेशों में जाकर उल्टा -सीधा बोला जाता है. पहले इंग्लैंड में और अब अमेरिका में बोला जा रहा है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन प्रायोजित कार्यक्रमों में भारत विरोधी नारे लगते हैं. भारत के राष्ट्रगान का अपमान किया जाता है. सबसे बड़ी बात कि राहुल गांधी इन कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि होते हैं.

मोदी सरकार के नौ सालों पर बोले अनुराग ठाकुर

यहां पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने को लेकर भी बात की. कहा कि मोदी सरकार के शानदान 9 साल पूरे हो गये हैं. उन्होंने कहा, सिद्धीविनायक जी के मंदिर में हम आशीर्वाद लेने के लिए आये हैं. आभार भी प्रकट करने आए हैं. मोदी जी के नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ा है. मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट जो कल आयी है, उसमें भी भारत की अर्थव्यवस्था के 7.2 फीसद की दर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में आगे बढ़ने की उम्मीद है. नौ साल में मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में गरीबों को साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा पक्के मकान दिये गये. 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर दिये. 9 करोड़ 60 लाख बहनों को रसोई गैस के मुफ्त कनेक्शन मिला. .

भाजपा नेता रविशंकर ने भी राहुल पर साधा निशाना

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा कि वह मोदी सरकार के विकास के खिलाफ नफरत का बाजार फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वह पीएम मोदी की लोकप्रियता की सच्चाई को स्वीकर नहीं कर पा रहे हैं. कहा कि राहुल का मोहब्बत का पैगाम बहाना है.

भारत में विपक्षी दल संघर्ष कर रहे हैं

जान ले कि राहुल गांधी ने बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित करते हुए नये संसद भवन, भारत में मुस्लिमों पर अत्याचार, एजेंसियों के इस्तेमाल समेत तमाम मुद्दों पर बात रखी थी. गुरुवार को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कहा कि भारत में विपक्षी दल संघर्ष कर रहे हैं. संस्थानों पर भाजपा का कब्जा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही