Search

 
 
 

अनुष्का ने अपने बच्चों संग सेलिब्रेट किया चिल्ड्रेंस डे, Yummy नूडल्स थी मेन मेन्यू

 
LagatarDesk: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी पर्सनल लाइफ की झलक दिखाई. एक्ट्रेस ने  अपने  बच्चों  के  साथ चिल्ड्रेंस डे सेलिब्रेट किया. उन्होंने  सेलिब्रेशन की झलक दिखाते हुये सोशल मीडिया पर कुछ तस्वारे  शेयर की है, जिसमें उन्होंने चिल्ड्रेंस डे का स्पेशल मेन्यू  दिखाया है. एक्ट्रेस ने  इंस्टाग्राम  के स्टोरी पर बाजरे के नूडल्स की एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा था, `चिल्ड्रेंस डे का मेन्यू - मुस्कान, हंसी और बाजरे के नूडल्स`. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं. इससे पहले पर्थ में एक कैफे के बाहर अपनी बेटी वामिका के साथ कॉफी का लुत्फ उठाते हुए कपल की एक तस्वीर वायरल हुई थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-2-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा को पिछली बार 2018 में फिल्म जीरो में देखा गया था, जिसमें कैटरीना कैफ और सुपरस्टार शाहरुख खान थे. वे लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. वह अपने परिवार पर फोकस कर रही हैं. लेकिन वह जल्द ही स्पोर्ट ड्रामा `चकदा एक्सप्रेस` के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी. फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही