Search

 
 
 

RCB के IPL फाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमीं अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल

विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 29 मई को मुलनपुर में खेले गए क्वालीफायर 1 मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर शानदार जीत हासील की. इस जीत के साथ ही RCB ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
 

Lagatar desk : विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 29 मई को मुलनपुर में खेले गए क्वालीफायर 1 मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर शानदार जीत हासील की. इस जीत के साथ ही RCB ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

 

टीम की इस जबरदस्त जीत के बीच विराट कोहली की सबसे बड़ी समर्थक और पत्नी, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायर  हो रहा है.

 

सोशल मीडिया पर आरसीबी के जश्न की तस्वीरें और वीडियो की भरमार है, जिसमें अनुष्का शर्मा के टीम की जीत का जश्न मनाते हुए दिख रही है. उनके चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिल रही है.

 

 

 

 

वायरल तस्वीरों में अनुष्का व्हाइट शर्ट और खुले बालों में नजर आ रही हैं.आरसीबी की जीत के बाद वह स्टैंड्स में खुशी से झूमती हुई दिखीं. उनके चेहरे पर मुस्कान और आंखों में जीत की चमक साफ नजर आ रही थी .एक अन्य तस्वीर में अनुष्का अपनी दोस्त को गले लगाते हुए  नजर  आ रही है.

 

 

 

 

अन्य तस्वीर में विराट कोहली मैदान से अनुष्का शर्मा को खास इशारा करते हुए दिखें. उन्होंने इशारे में अनुष्का से कहते हैं, 'एक और जीत बाकी है.' विराट और अनुष्का का ये पल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

 

 

 

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेस पंजाब किंग्स : पंजाब किंग्स की टीम 14.1 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई. आरसीबी ने ओपनर फिल साल्ट की अगुआई में मात्र 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया, जिन्होंने नाबाद 56 रन बनाए. आरसीबी अब अपना चौथा आईपीएल फाइनल 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी.

 

हालांकि, पंजाब किंग्स के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है. अगर वह शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में जीत हासिल कर ले तो वह फाइनल में पहुंच सकती है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही